विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्वी खासी हिल्स जिले में सोहियोंग निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन के बाद स्थगित कर दिया गया था। निर्वाचन क्षेत्र में 34,783 मतदाता हैं।
मेघालय में बुधवार को सोहियांग विधानसभा में उपचुनाव हुआ। यहां इस बार रिकॉर्ड 91.56 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर तीन बजे तक यहां 87.39 प्रतिशत मतदान हो चुका था। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्वी खासी हिल्स जिले में सोहियोंग निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन के बाद स्थगित कर दिया गया था। निर्वाचन क्षेत्र में 34,783 मतदाता हैं।
विज्ञापन
उपचुनाव में छह उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के सिंशर लिंगदोह थबाह, नेशनल पीपुल्स पार्टी के सैमलिन मलंगियांग, कांग्रेस के ओसबोर्न खारजाना, भाजपा के एरिक खरबुकी, तृणमूल कांग्रेस के स्टोडिंग थबाह और हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के सैंडोंडोर रेनथियांग शामिल हैं।