फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya: मेघालय में सड़क हादसा, चुनाव में ड्यूटी के लिए जा रहे अधिकारी की मौत, अन्य घायलों का इलाज जारी

Sun, 26 Feb 2023 08:44 PM IST
शिवेंद्र तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग/गुवाहाटी

सार

चुनाव अधिकारियों को जांगरापाड़ा एलपी स्कूल ले जा रहा वाहन शनिवार रात पश्चिम गारो हिल्स जिले के एक सुदूर गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। अधिकारी चेशम को गुवाहाटी ले जाया गया, जहां उन्हें सिर में चोट लगने के कारण अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में घायल एक मतदान अधिकारी ने रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह जानकारी मेघालय निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एफ.आर. खारकोंगोर ने रविवार को दी। 
विज्ञापन


चुनाव विभाग ने ड्यूटी के दौरान मृत मतदानकर्मी के परिजनों को मुआवजे के तौर पर 15 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। खारकोंगोर ने कहा कि मारक एक समर्पित कार्यकर्ता और लोकतंत्र के ध्वजवाहक थे।

पश्चिम गारो हिल्स जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया वाहन
सीईओ के मुताबिक चुनाव अधिकारियों को जांगरापाड़ा एलपी स्कूल ले जा रहा वाहन शनिवार रात पश्चिम गारो हिल्स जिले के एक सुदूर गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। चेशम चंद्र मारक को पोटामाटी गांव में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में टिकरीकिला विधानसभा क्षेत्र के जांगरापारा मतदान केंद्र में दूसरे मतदान अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। 
विज्ञापन


गुवाहाटी में अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया
जानकारी के अनुसार दुर्घटना की जानकारी सुरक्षा और अन्य अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को दी। घायलों को तुरंत निकटवर्ती टिकिरीकिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से चेशम चंद्र मारक और अन्य घायलों को असम के ग्वालपाड़ा जिले के एक अस्पताल में रेफर किया गया। सीईओ ने कहा कि अधिकारी चेशम को बाद में गुवाहाटी ले जाया गया, जहां उन्हें सिर में चोट लगने के कारण अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। ईवीएम मशीनों को एक सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा सुरक्षित रूप से एकत्र और सुरक्षित किया गया और सुरक्षा बलों के साथ संबंधित मतदान केंद्र पर ले जाया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की चुनाव आयोग की सराहना
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेघालय में प्रत्येक मतदाता आसानी से मतदान कर सके, यह सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग के प्रयास में शामिल सभी लोगों की सराहना की है। चुनाव आयोग ने मेघालय के 59 विधानसभा क्षेत्रों में 974 मतदान दलों को भेजा है। एक ट्वीट में, मोदी ने कहा कि मतदान दलों ने घंटों दुर्गम इलाकों की यात्रा की, केवल 35 मतदाताओं के साथ कामसिंग मतदान केंद्र पहुंचे, और मतदान सामग्री ले जाने के लिए पारंपरिक खासी टोकरियों का इस्तेमाल किया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई भी मतदाता पीछे न छूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें