फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उग्र प्रदर्शन: मेघालय के मुख्यमंत्री के घर पर पेट्रोल बम से हमला, शिलांग में कर्फ्यू   

Mon, 16 Aug 2021 12:26 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग

सार

  • राज्य  के कई हिस्सों में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है
  • शिलांग में असम के एक वाहन पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया 
विज्ञापन
conrad sangma - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के आवास पर रविवार को पेट्रोल बम से हमला किया गया। हालांकि घर पूरी तरह से खाली होने के कारण जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। 
विज्ञापन

पूर्व विद्रोही नेता की मौत के बाद शिलांग में अशांति और विरोध-प्रदर्शनों का दौर जारी है और यहां दो दिन का कर्फ्यू लगा दिया गया है। 

विरोध-प्रदर्शनों, तोड़फोड़ को देखते हुए राज्य  के कई हिस्सों में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। शिलांग में असम के एक वाहन पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया जिसमें ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया। शहर के कई हिस्सों में पथराव की घटनाएं भी सामने आईं।    

असम के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने राज्य के लोगों से कर्फ्यू लागू  रहने तक शिलांग नहीं जाने की अपील की है। असम के विशेष डीजी जीपी सिंह ने कहा कि शिलांग में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखत हुए कर्फ्यू लागू किया गया है। असम के लोगों कर्फ्यू लागू रहने तक शिलांग नहीं जाने की सलाह दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें