फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय: पहले चरण में 25 हजार 'कोरोना योद्धाओं' को लगेगा टीका

Mon, 23 Nov 2020 05:58 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, शिलांग।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

मेघालय में 25 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका दिया जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए इन स्वास्थ्य कर्मियों की पहचान कर ली है। इन स्वास्थ्य कर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 का टीका दिया जाएगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य आयुक्त और सचिव संपत कुमार ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि जब भी टीके की पहली खेप उपलब्ध होगी स्वास्थ्य कर्मियों को यह दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार, राज्य ने निजी और सरकारी मिलाकर कुल 25,000 स्वास्थ्य कर्मियों की पहचान की है जिन्हें पहले चरण के टीकाकरण के दौरान टीका दिया जाएगा।

स्वास्थ्य आयुक्त ने कहा कि यह कार्य सरलता और सफलतापूर्वक पूरा होने की उम्मीद है। कुमार राज्य में कोविड-19 कार्यबल के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें