फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Meghalaya-Nagaland: मेघालय-नगालैंड के 6 सबसे अमीर प्रत्याशी, कोई 160, कोई 146 करोड़ की संपत्ति का मालिक

इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 27 Feb 2023 07:56 AM IST

सार

आंकड़ों के अनुसार, इस बार चुनाव लड़ रहे मेघालय के 375 में से 186 और नगालैंड के 184 में से 116 प्रत्याशी करोड़पति हैं। मतलब इनके पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। आइए मिलते हैं दोनों राज्यों के तीन-तीन सबसे अमीर प्रत्याशियों से। ये भी जानते हैं किस पार्टी से कितने करोड़पति प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं? 
विज्ञापन
विज्ञापन
मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला
मेघालय और नगालैंड में आज सुबह से ही मतदान जारी है। दोनों ही राज्यों में 60-60 विधानसभा सीटें हैं। मेघालय की 60 सीटों पर कुल 375 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि नगालैंड में 184 प्रत्याशियों ने ताल ठोक रखी है। हालांकि, जहां मेघालय की एक सीट पर चुनाव को टाल दिया गया है, वहीं नगालैंड की एक सीट पर पहले ही निर्विरोध चुनाव हो चुका है।

मेघालय

47 प्रत्याशियों के पास पांच करोड़ से ज्यादा की दौलत 
मेघालय में इस बार भाजपा, कांग्रेस, एनपीपी और तृणमूल कांग्रेस समेत 13 राजनीतिक दलों के कुल 375 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 36 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। मेघालय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने 60-60 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने 56 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसके अलावा सीएम कोनराड के. संगमा के नेतृत्व वाली एनपीपी ने 57 उम्मीदवारों, यूडीपी ने 46, एचएसपीडीपी ने 11, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 9, गण सुरक्षा पार्टी ने एक, गारो नेशनल काउंसिल ने दो, जनता दल (यूनाइटेड) ने तीन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

यहां 85 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके पास पांच करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। 47 प्रत्याशियों के पास दो से पांच करोड़, 103 उम्मीदवारों के पास 50 लाख से दो करोड़ रुपये की संपत्ति है। 76 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके पास 10 से 50 लाख और 64 प्रत्याशियों के पास 10 लाख से कम दौलत है। प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 5.91 करोड़ रुपये है। 
 
किस पार्टी के कितने प्रत्याशी करोड़पति? 
पार्टी कितने प्रत्याशी करोड़पति हैं? 
एनपीपी 43
यूडीपी   30
तृणमूल कांग्रेस 27
कांग्रेस 25
भाजपा 23
निर्दलीय   17
हिल स्टेट पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी 08
वाइस ऑफ द पीपल्स पार्टी   07
पीडीएफ   03
अन्य   03
   
ये हैं तीन सबसे अमीर प्रत्याशी

1.मेटबाह लिंगदोह :  वेस्ट खासी हिल्स जिले की मैरंग सुरक्षित सीट से यूडीपी के प्रत्याशी मेटबाह लिंगदोह के पास कुल 146 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। आंकड़ों के अनुसार, मेटबाह के पास 87 करोड़ रुपये की चल और 58 करोड़ रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति है। 

2. विन्सेंट एच. पाला : ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले की सुतंगा सैपुंग सुरक्षित सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे विन्सेंट मेघालय के दूसरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। इनके पास कुल 125 करोड़ से ज्यादा की दौलत है। इसमें दो करोड़ 49 लाख से ज्यादा की चल और 123 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति है। 

3. एवलिनी खरबानी : री भोई जिले की महवाती सुरक्षित सीट से हिल स्टेट पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार एवलिनी खरबानी मेघालय के तीसरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। एवलिनी के पास कुल 109 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 15 करोड़ से ज्यादा की चल और 94 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति है। 
 
नगालैंड                           

57 प्रत्याशियों के पास पांच करोड़ से ज्यादा की दौलत
यहां 60 सीटों पर कुल 184 प्रत्याशी मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) का गठबंधन हुआ है। इसके तहत एनडीपीपी ने 40 और भाजपा ने 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इसके अलावा कांग्रेस और एनपीएफ अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने 23 और एनपीएफ ने 22 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 19 निर्दलीय प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। 

चुनाव लड़ रहे 184 में से 116 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनके पास 5.13 करोड़ रुपये की औसत संपत्ति है। 57 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके पास पांच करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। 32 प्रत्याशियों के पास दो से पांच, 48 प्रत्याशियों के पास 50 लाख से दो करोड़ रुपये की संपत्ति है। 27 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके पास 10 लाख से 50 लाख रुपये तक की संपत्ति है। 20 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके पास 10 लाख या इससे कम की संपत्ति है। 
 
किस पार्टी के कितने प्रत्याशी करोड़पति? 
पार्टी     कितने प्रत्याशी करोड़पति हैं? 
एनडीपीपी 34
भाजपा 18
एनपीएफ 13
लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) 12
एनसीपी   10
निर्दलीय 08
एनपीपी   07
कांग्रेस 06
जेडीयू 04
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले)   03
आरजेडी   01

ये हैं तीन सबसे अमीर प्रत्याशी

1. डॉ. सुखातो ए सेमा :  पुघोबोतो जिले की पुघोबोतो सुरक्षित विधानसभा सीट से लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार डॉ. सुखातो ए सेमा नगालैंड के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। डॉ. सुखातो के पास कुल 160 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। इसमें 11 करोड़ 30 लाख से ज्यादा की चल और 148 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति शामिल है। 

2. नेफ्यू रियो : नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो कोहिमा जिले की उत्तरी आंग सुरक्षित विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। रियो के पास कुल 46 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। इसमें 15 करोड़ से ज्यादा की चल और 30 करोड़ 96 लाख से ज्यादा की अचल संपत्ति शामिल है। रियो एनडीपीपी के नेता हैं। 

3. इंजीनियर काहुली सेमा : ज़ुन्हेबोटो जिले की एटोइजू सुरक्षित सीट से भाजपा के प्रत्याशी ई. काहुली सेमा नगालैंड के तीसरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। काहुली के पास कुल 34 करोड़ से ज्यादा की दौलत है। इसमें 52 लाख रुपये से ज्यादा की चल और 33 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next