फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya: सरकार ने बेजुबान के पक्ष में लिया फैसला, घोड़ों के मुंह में लगाए जाने वाली नुकीली बिटों पर रोक लगाई

Fri, 01 Sep 2023 10:01 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग

सार

मेघालय सरकार ने घोड़ों को मुंह में लगाम के लिए इस्तेमाल की जाने वाली नुकीली बिट्स के निर्माण, बिक्री और व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया है
विज्ञापन
horse - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर आपने देखा होगा कि घोड़ों को लगाम लगाने के लिए उनके मुंह में नुकीली बिट लगाई जाती है, ताकि घोड़ा नियंत्रण में रहे। जब घोड़ा चल रहा होता है तो चालक उसे रोकने के लिए उसके लगाम खींचता है जो नुकीली होती है। अब, इस नुकीली बिटों पर मेघालय सरकार ने रोक लगा दी है साथ ही नुकीली बिट्स के निर्माण, बिक्री और व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन


सरकार ने बेजुबानों के पक्ष में फैसला लेते हुए पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ आर सी संगमा ने इस संबंध में पूर्वोत्तर राज्य के जिलों और उप-मंडलों में संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी किया है। आर सी संगमा ने कहा कि मेघालय में नुकीले बिटों के निर्माण, बिक्री और व्यापार पर रोक लगाने के लिए सभी स्तरों पर पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है। इन क्रूर उपकरणों के इस्तेमाल से घोड़ों के मुंह घायल हो जाते हैं और वह बहुत दर्दनाक होता है। 

घोड़ों का उपयोग शादियों, मनोरंजन क्षेत्रों में सवारी और गाड़ियाँ खींचने के लिए किया जाता है। जिनके मुंह में धातु की बिट लगी होती है ताकि घोड़े पर लगाम लगाई जा सके। बिटों को घोड़े के मुंह में डाला जाता है और लगाम से जोड़ा जाता है। लगाम खींचे जाने पर कीलें घोड़े के होठों और जीभ में कट जाती हैं।
विज्ञापन


संगमा ने कहा कि भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने पहले इस तरह के प्रतिबंध के पक्ष में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक सलाह जारी की थी। पशु अधिकार संगठन पेटा ने पहले सरकार से नुकीले बिटों पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें