फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya Election: इंग्लैंड के क्रिकेटर से लेकर देश के पहले PM तक, मेघालय में उतरे दिलचस्प नाम वाले प्रत्याशी

Sun, 26 Feb 2023 02:54 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेघालय में विधानसभा की 60 सीटें हैं। लेकिन एक उम्मीदवार के निधन के कारण इस बार 59 सीटों पर मतदान होगा। इस बार राज्य में कई पार्टियों ने बड़े ही दिलचस्प नाम वाले उम्मीदवारों को टिकट थमाया है। 
 
विज्ञापन
मेघालय विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर के मेघालय में विधानसभा के लिए चल रहा चुनाव का शोर शनिवार शाम को चार बजे थम गया। राज्य में भाजपा की गठबंधन सरकार है। इस बार मेघालय में भाजपा और एनपीपी अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्वोत्तर राज्य में कल वोट डाले जाएंगे। 'पूर्व के स्कॉटलैंड' के नाम से मशहूर राज्य में इस बार कई दिलचस्प नामों वाले प्रत्याशी भी मैदान में हैं। पश्चिम जयंतिया हिल्स में नर्तियांग सीट से निर्दलीय उम्मीदवार जेनरस पासलीन तो उसी जिले की जोवई सीट से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) की टिकट पर मूनलाइट परियात चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


एनपीपी ने दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिले के सलमानपारा सीट से इंग्लैण्ड के प्रसिद्ध क्रिकेटर के नाम वाले प्रत्याशी इयान बॉथम के संगमा को मैदान में उतारा है। यहां दिलचस्प है कि पूर्व क्रिकेटर मौजूदा समय में ब्रिटिश संसद में हॉउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य भी हैं। बीजेपी ने चोकपोट सीट से नवमबर्थ च मारक को उतारा है।

पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले के रालियांग में सत्ताधारी दल नेशनल पीपुल्स पार्टी ने वरिष्ठ नेता कमिंग वन यंबन को मैदान में उतारा है। अमलारेम निर्वाचन क्षेत्र में, भाजपा ने जेठा मनेर को मैदान में उतारा है। री भोई जिले के जिरांग में, सनमून मारक केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के नेतृत्व वाली पार्टी आरपीआई (ए) के उम्मीदवार हैं। इसी निर्वाचन क्षेत्र से फोरकास्टर नोंगरांग निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


यूडीपी ने री भोई जिले के उमसिनिंग में सनशाइन मकरी को मैदान में उतारा है। पूर्वी खासी हिल्स में मावरिंगक्नेंग से भाजपा उम्मीदवार हाइलैंडर खरनाल्की है। मवलाई से यूडीपी उम्मीदवार प्रोसेस टी सॉवमी हैं। वॉयस ऑफ पीपल्स पार्टी से ब्राइटस्टारवेल मारबानियांग भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पूर्वी खासी हिल्स जिले के मावफलांग से पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट ने शुभ लिंगदोह मावफलांग को मैदान में उतारा है। 

पाइनर्सला सीट से से कांग्रेस के उम्मीदवार नेहरू सूटिंग हैं। वहीं मावकिनरू से भाजपा के टिकट पर काउंसलर मुखिम उतरे हैं। मावथरायशन में कांग्रेस के उम्मीदवार फोर्टीनसन लिंगखोई हैं। पश्चिम खासी हिल्स जिले के नोंगस्टोइन में यूडीपी उम्मीदवार पोलस्टार नोंगसीज हैं। तृणमूल कांग्रेस ने साउंडर काजी को दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिले में मौकिरवाट सीट से चुनाव लड़ाया है। 

59 सीटों पर हो रहा है चुनाव 
राज्य में इस बार मैदान में 36 महिलाओं सहित 375 उम्मीदवार हैं। यहां पर विधानसभा की 60 सीटें हैं। लेकिन एक उम्मीदवार के निधन के कारण इस बार 59 सीटों पर मतदान होगा। राज्य में कुल 21,61,729 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10,68,801 और महिला मतदाताओं की संख्या 10,92, 326 है। विकलांग व्यक्ति श्रेणी में 7478 मतदाता, 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के 22658 मतदाता हैं। राज्य में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 81,443 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें