मेघालय विधानसभा में केंद्र के पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के खिलाफ रिजोल्यूशन पास
- फोटो : Mint
मेघालय विधानसभा ने केंद्र सरकार के पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के खिलाफ प्रस्ताव पास किया है, जिसमें स्लाटर हाउसों के लिए पशुओं की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी गई है। मेघालय में कांग्रेस की अगुवाई में सरकार है, और मुकुल संगमा राज्य के मुख्यमंत्री हैं।
केंद्र सरकार ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसका देश के बड़े हिस्से में विरोध हो रहा है। मेघालय में खुद बीजेपी के 5000 कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के इस कदम के खिलाफ पार्टी छोड़ दी थी।
बीफ बैन: मेघालय में सरकार के फैसले के खिलाफ पूर्व बीजेपी नेता करेंगे गोमांस पार्टी का आयोजन
Meghalaya Legislative Assembly passes resolution against Centre’s notification banning sale of cattle for slaughter pic.twitter.com/dqbe6ANxJt
— ANI (@ANI_news) June 12, 2017
मेघालय सरकार के मंत्री एम संगमा ने कहा कि केंद्र सरकार को पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के नोटिफिकेशन को तुरंत वापस लेना चाहिए।
Passed resolution, these rules (banning sale of cattle for slaughter) may be withdrawn by GoI immediately: Min Zenith M Sangma #Meghalaya pic.twitter.com/69An9e7p6s— ANI (@ANI_news) June 12, 2017
मेघालय विधानसभा में पास किए गए रिजोल्यूशन के दौरान कहा गया कि बीफ यहां के लोगों के भोजन में शामिल है। केंद्र सरकार ये बिल लाकर आम लोगों के भोजन के अधिकारों का हनन कर रही है।