पार्टी और सरकार में भले ही मी टू अभियान की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन पार्टी की केंद्रीय और राज्यों की सत्ता से जुड़े कई मंत्रियों और नेताओं ने मामले की जांच को जरूरी बताया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रीता बहुगणा जोशी, सरकार की सहयोगी आरपीआई के मुखिया और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, दूसरी सहयोगी शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने आरोपों की जांच कराने की सलाह दी है।