विदेश मामलों पर संसदीय स्थायी समिति की अहम बैठक रद्द कर दी गई है। इस बैठक में चीन द्वारा दोकलम सैन्य निर्माण पर चार अहम साक्ष्यों की समीक्षा होनी थी। बैठक 3 बजे होनी थी और पूर्व सेना प्रमुख, पूर्व विदेश सचिव और पूर्व राजदूत द्वारा चीनी सैन्य निर्माण की समीक्षा होनी थी।
इन तीनों के अलावा इस बैठक में एक साइबर विशेषज्ञ को भी शामिल होना था। सूत्रों का कहना है कि लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से लिखित पत्र मिलने के बाद बैठक को रद्द कर दिया गया। बहरहाल, पिछड़े वर्ग पर संसदीय समिति की बैठक तय समय से हुई।