फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Opposition leaders: शरद पवार के घर हुई विपक्षी नेताओं की बैठक, TMC नहीं हुई शामिल, इस मुद्दे पर हुई थी मीटिंग

Thu, 23 Mar 2023 10:18 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीएमसी गुरुवार को दिल्ली में विपक्षी नेताओं की बैठक में शामिल नहीं हुई। इससे पहले कई राजनीतिक पार्टियां ईवीएम पर सवाल उठा चुकी हैं। 
विज्ञापन
विपक्षी नेताओं की बैठक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर विपक्षी नेताओं की बैठक हुई। यह बैठक ईवीएम की विश्वसनीयता पर बुलाई गई थी। हालांकि टीएमसी गुरुवार को दिल्ली में विपक्षी नेताओं की बैठक में शामिल नहीं हुई। इससे पहले कई राजनीतिक पार्टियां ईवीएम पर सवाल उठा चुकी हैं। 

विज्ञापन



ईवीएम को लेकर लोगों के दिमाग में संदेह
इस दौरान कपिल सिब्बल ने कहा कि चुनाव आयोग अगर इवीएम को लेकर सही से जवाब नहीं देता है तो हम सब राजनीतिक दल आगे क्या करना है, सोचेंगे। हमलोग चुनाव आयोग के पास जाएंगे और ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग से बात करेंगेय़ हमारे देश में इवीएम का इस्तेमाल क्यों हो रहा है? बाकी देश में तो ईवीएम का प्रयोग नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


सिब्बल ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि हमने इन मांगों को चुनाव आयोग के सामने रखा है। हम कई बार ईसीआई गए हैं और उन्होंने कहा है कि ईवीएम का दुरुपयोग किया जा सकता है। आगे कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया कि जब भी "ईवीएम में कोई खराबी" होती है तो वोट हमेशा भाजपा को जाता है। यह भ्रम सिर्फ राजनीतिक दलों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में भी है।

वहीं दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारे दिमाग में भ्रम को दूर किया जाना चाहिए। ऐसे कई सवाल हैं जिनका हमें ईसीआई से जवाब मांगना है। सभी पार्टियां इस बात पर सहमत हैं कि हमें ईसीआई से सवाल पूछना है।
विज्ञापन


ये बड़े नेता रहे मौजूद
एनसीपी प्रमुख शरद पवार द्वारा बुलाई गई बैठक में कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल, और समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव, सपा नेता प्रफुल्ल पटेल, भाकपा नेता डी राजा, बीआरएस नेता केशव राव, माकपा नेता इलामारम करीम सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें