फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहम बैठक के बीच संघ ने की अपील, खुले मन से सभी पक्ष स्वीकार करें राम मंदिर पर फैसला

Wed, 30 Oct 2019 09:20 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह, मोहन भागवत (फाइल फोटो)
विज्ञापन

दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक हो रही है। बैठक में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद हैं। 

विज्ञापन

 
राम मंदिर पर अगले महीने आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के संदर्भ में संघ में गहन मंथन हो रहा है। राजधानी के छतरपुर स्थित ध्यान साधना केंद्र में अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के पदाधिकारियों बैठक के पहले दिन इस फैसले के बाद की रणनीति पर गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक के बाद संघ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सभी पक्षों से खुले मन से स्वीकार करने की अपील की है। बैठक में  मोहन भागवत सहित संघ के सभी वरिष्ठ नेता के साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संघ के अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।



पहले दिन की बैठक के बाद संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि आगामी दिनों में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के वाद पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने की संभावना है. निर्णय जो भी आए उसे सभी ने खुले मन से स्वीकार करना चाहिए. निर्णय के पश्चात देश भर में वातावरण सौहार्दपूर्ण रहे। उन्होंने बताया कि पहले यह बैठक हरिद्वार में प्रस्तावित थी। बाद में इसे दिल्ली में करने का निर्णय लिया गया। सूत्रों का कहना है कि शाह गुरूवार को भी इस बैठक में शिरकत कर सकते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मैराथन सुनवाई केबाद सुप्रीम कोर्ट नवंबर महीने में अयोध्या विवाद पर फैसला सुनाने जा रहा है। हिंदू पक्ष को निर्णय अपने पक्ष में आने की उम्मीद है। संघ सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में निर्णय के बाद राम मंदिर निर्माण सहित सभी पहलुओं पर गंभीर विचार विमर्श किया गया। शाह बुधवार को थोड़ी  देर केलिए बैठक में आए थे, जबकि नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष दिन भर इस बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें