फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंगलुरु की यह भेड़ दूध नहीं बल्कि शराब पीती है

Tue, 16 Aug 2016 01:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शराबी है भेड़
विज्ञापन
बेंगलुरु की एक खास भेड़ इन दिनों चर्चा में है। इलाके में इस भेड़ के चर्चे इतने अधिक हैं कि यह अपने मालिक की पहचान बन गई है। लोग इस भेड़ के बारे में पूछते हुए आसानी से इसके मालिक के घर जा सकते हैं। भेड़ पालने वाले शख्स का नाम मरी राजन्ना है। बेंगलुरु मिरर की खबर के मुताबिक, भेड़ मालिक राजन्ना के साथ ने केवल बीयर पीती है बल्कि साथ में बाइक की सवारी भी करती है।
विज्ञापन

 
मायलरी नाम की यह भेड़ आसपास के बच्चों को खूब भाती है। वे दिनभर इन बच्चों के साथ खेलते हैं। पैरों में घुंघरू और श्रृंगार किए यह भेड़ परिवार के लिए खुशियों का कारण भी है।  राजन्ना की पत्नी अनुसूया बताती हैं कि मायलरी जोकि नर भेड़ हैं, को करीब पांच साल पहले घर लाए थे। मायलरी को दूध पीना बिल्कुल पसंद नहीं है। उसे अगर दूध दिया जाता है तो वह सिर हिलाकर मना करती है। उसे शराब या बीयर पीने में मजा आता है।

जब राजन्ना तैयार होकर अपनी दुकान पर जाने के लिए निकलते हैं तो भेड़ भी उनके साथ बाइक पर जाने की जिद करती है और आखिरकार बाइक पर बच्चे की तरह आगे बैठकर जाती है।  राजन्ना बताते हैं कि वह मायलरी को तीसरे बच्चे की तरह पालते हैं।  मायलरी इतना समझदार है कि अगर उसे टॉयलेट आता है तो वह चिल्लाकर बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें