फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी सांसद मीनाक्षी बोलीं- शिवभक्त राहुल गांधी भगवान राम पर अपना रुख स्पष्ट करें

Sat, 02 Dec 2017 08:13 PM IST
एजेंसी/वडोदरा
विज्ञापन
Meenakshi Lekhi
विज्ञापन
भाजपा की लोकसभा सांसद मीनाक्षी लेखी ने शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खुद को शिवभक्त बताने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल को भगवान राम पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।लेखी ने कहा कि वर्ष 2007 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में राम सेतु पर दाखिल अपने हलफनामे में भगवान राम के अस्तित्व से ही इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


पढ़ें: राहुल गांधी की ताजपोशी: युद्ध के मैदान में राजतिलक के मायने

खुद के शिवभक्त होने का दावा करने से पहले राहुल को भगवान राम के अस्तित्व को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध करने पर भी सवाल उठाए।

नई दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद लेखी ने कहा कि उन्होंने जनवरी 2014 में नोटबंदी पर यूपीए सरकार की घोषणा का विरोध किया था क्योंकि इससे आम जनता को नुकसान पहुंचता। उस वक्त ज्यादातर लोगों के पास बैंक खाते तक नहीं थे। यूपीए ने 2005 से पहले जारी नोटों को वापस लेने का कदम उठाया था। लोगों से 31 मार्च 2014 से पहले इन्हें नए नोटों से बदलने को कहा गया था।
विज्ञापन


पढ़ें:  सोमवार को नामांकन और सोमवार को ही कांग्रेस के नये अध्यक्ष घोषणा

केंद्र की मोदी सरकार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने जनधन योजना के तहत गरीबों के 27 करोड़ बैंक खाते खोले और इसके बाद नोटबंदी की। उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के चुनाव नतीजे सरकार के फैसलों की पुष्टि कर रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें