फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: नोटबंदी और जीएसटी का असर है जीडीपी में उछाल

Sat, 02 Dec 2017 07:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
amarujala poll
विज्ञापन
जुलाई-सितंबर तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। जुलाई-सितंबर की जीडीपी बढ़कर के 6.3 फीसदी हो गई है। जीडीपी के इन आंकड़ों से सरकार में उत्साह है। जीएसटी लागू होने के बाद आए इन आंकड़ों के मुताबिक कोर सेक्टर में 4.7 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली हैं। पिछली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 5.7 फीसदी रही थी।
विज्ञापन


पढ़ें: अपना गढ़ भी नहीं बचा पाए राहुल गांधी, अमेठी में सभी सीटें हारी कांग्रेस

दिखेगा जीएसटी का असर
दूसरी तिमाही में भी जीएसटी का असर दिखना संभव है। हालांकि तिमाही आधार पर जीडीपी में रिकवरी देखने को मिल सकती है। दूसरी ओर सरकार का मानना है कि नवंबर-दिसंबर में जीएसटी कलेक्शन में कमी संभव है। ज्यादा रिफंड और रेट घटने से जीएसटी कलेक्शन में कमी आ सकती है।

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा, क्या जीडीपी में उछाल नोटबंदी और जीएसटी का असर है? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 10175 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 65.5 फीसदी (6665 वोट) लोगों ने 'हां' में जवाब दिया।
विज्ञापन


पढ़ें: GES: इवांका ने की मोदी की तारीफ, कहा- चाय बेचने से लेकर PM तक का सफर आश्चर्यजनक

यानि ये लोग मानते हैं कि जीडीपी में उछाल नोटबंदी और जीएसटी का असर है। जबकि 30.62 फीसदी पाठकों (3116 वोट) ने 'नहीं' में जवाब दिया। ये लोग मानते हैं कि जीडीपी में उछाल नोटबंदी और जीएसटी का असर नहीं है। वहीं 3.87 फीसदी (394 वोट) पाठकों ने 'कह नहीं सकते' विकल्प को चुना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें