फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण से बदलाव: देशभर में खसरा-रूबेला पर लग रही लगाम, जेपी नड्डा बोले- हर बच्चे तक पहुंचे टीका

Fri, 25 Apr 2025 08:06 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जेपी नड्डा ने कहा कि खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान 2025-26 के तहत बच्चों को खसरा और रूबेला टीके की दो खुराक देकर उन्हें उच्च गुणवत्ता वाला जीवन दिया जा सकता है। इसलिए सभी राज्यों को मिलकर इस टीकाकरण में 100 फीसदी लक्ष्य हासिल करना है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का कहना है कि भारत में खसरा और रूबेला उन्मूलन अभियान का जमीनी असर दिखाई देने लगा है। इस साल बीते चार महीने के दौरान देश के 332 जिलों में खसरा और 487 जिलों में रूबेला का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने विश्व टीकाकरण सप्ताह को लेकर राष्ट्रीय शून्य खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- चिंताजनक: वायु प्रदूषण हमारी समझ से कहीं ज्यादा खतरनाक, शोध में खुलासा अनुमान से काफी अधिक हैं हानिकारक कण
  
उन्होंने बताया कि खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान 2025-26 के तहत बच्चों को खसरा और रूबेला टीके की दो खुराक देकर उन्हें उच्च गुणवत्ता वाला जीवन दिया जा सकता है। इसलिए सभी राज्यों को मिलकर इस टीकाकरण में 100 फीसदी लक्ष्य हासिल करना है। उन्होंने कहा कि तत्काल कार्यवाही की नीति के साथ, हमें एमआर के उन्मूलन को उसी तरह लक्षित करना होगा जिस तरह पोलियो और मातृ एवं नवजात टेटनस उन्मूलन हासिल किया गया था, ताकि कोई भी बच्चा पीछे न छूट जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: पीएआई सूचकांक में गुजरात शीर्ष पर, दूसरे स्थान पर तेलंगाना; महाराष्ट्र भी आगे

बच्चों के बेहतर जीवन के लिए जरूरी...
नड्डा ने बताया कि वर्तमान में भारत का एमआर टीकाकरण कवरेज पहली खुराक के लिए 93.7% और दूसरी के लिए 92.2% है। नड्डा ने यह भी कहा कि यह अभियान केवल खसरा और रूबेला के खिलाफ टीकाकरण का अभियान नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों बच्चों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का एक तरीका है। उन्होंने निगरानी के महत्व को भी रेखांकित किया और कहा कि आईडीएसपी को देश में खसरा और रूबेला के प्रत्येक मामले की निगरानी करनी चाहिए और एक भी मामला अनदेखा नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें