फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: 'कनाडा में बिगड़े सुरक्षा के हालात, सतर्क रहें', विदेश मंत्रालय ने तीन भारतीयों की हत्या को बताया त्रासदी

Fri, 13 Dec 2024 05:45 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कनाडा में भारतीय छात्रों की हत्या के मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयसवाल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते कनाडा में हमने दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं का सामना किया।
विज्ञापन
रंधीर जयसवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरिया में जारी गृहयुद्ध के बीच वहां फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि अबतक 77 भारतीयों को वहां से निकाला जा चुका है। उन्हें लेबनान के रास्ते सीरिया से निकाला गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीरिया में ही रहने का निर्णय करने वालों में से कोई भी अगर वापस लौटना चाहता है तो उसे भारत वापस लाया जाएगा। भारतीय दूतावास ने लेबनान और सीरिया में बहुत निकटता से समन्वय किया। इसके साथ ही उन्होंने कनाडा में तीन भारतीय छात्रों की हत्या मामले में भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस हत्या को एक त्रासदी बताया और वहां रह रहे भारतीयों को सतर्क रहने के लिए कहा। 
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए रणधीर जयसवाल ने कहा, "आपने सीरिया से भारतीयों की निकासी पर नजर रखी होगी। अबतक 77 भारतीयों को वहां से निकाला जा चुका हैं। ये वे लोग हैं जो भारत वापस लौटना चाहते थे। उन्हें लेबनान के रास्ते से लाया गया। कुछ भारतीय अभी भी सीरिया में रहना चाहते हैं, लेकिन बाद में वे अगर वापस लौटना चाहे तो उन्हें भारत में लाया जाएगा। भारतीय दूतावास ने लेबनान और सीरिया में बहुत निकटता से समन्वय किया। हम उन्हें सड़क मार्ग से लाए, जिसके बाद लेबनान ने अपनी आव्रजन की सुविधा प्रदान की। 77 में से 44 तीर्थयात्री थे। वे बेरूत छोड़कर अन्य स्थानों के लिए चले गए। बाकी के 30 लोग या तो वापस लौट आए हैं या तो यात्रा कर रहे हैं। हम  दमिश्क में अन्य लोगों के संपर्क में हैं। भारतीय दूतावास उनकी मदद के लिए तैयार है। इस्राइल में 32000 भारतीय हैं और भारतीय दूतावास उनके संपर्क में हैं। फिलहाल किसी अन्य देश ने निकासी की कोई योजना नहीं है।" 

कनाडाई लोगों को भारतीय वीजा दिए जाने से जुड़ी खबरों को लेकर रंधीर जयसवाल ने कहा, "मैंने इससे जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स देखी है। कनाडाई मीडिया द्वारा भारत की छवि को खराब करने का यह एक उदाहरण है। भारतीय वीजा देना हमारा संप्रभु कार्य है। हमारी क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर करने वालों को वीजा देने से इनकार करने का हमारे पास वैध अधिकार है।"
विज्ञापन


कनाडा में भारतीय छात्रों की हत्या के मामले में क्या बोले रंधीर जयसवाल
कनाडा में भारतीय छात्रों की हत्या के मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयसवाल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "पिछले हफ्ते कनाडा में हमने दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी का सामना किया। हिंसक अपराधों में तीन भारतीय छात्रों की हत्या कर दी गई। इस घटना से हम दुखी है। मृतकों के परिजनों के प्रति हमारी सदभावनाएं। इस मामले में मदद के लिए ओटावा में हमारा उच्चायोग और टोरंटो और वैंकूवर में वाणिज्य दूतावास तैयार है। वे स्थायीन अधिकारियों के संपर्क में हैं। कनाडा में भारतीय नागरिकों की रक्षा, सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि कनाडा में भारतीय नागरिकों के लिए एडवायजरी की जारी की गई है।"

बांग्लादेश मुद्दे पर दी प्रतिक्रिया
बांग्लादेश मुद्दे पर भी विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री के बांग्लादेश दौरे को लेकर रणधीर जयसवाल ने कहा, "विदेश सचिव ने अपनी बातचीत के दौरान लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बांग्लादेश के साथ सकारात्मक संबंध बनाने की भारत की इच्छा को दोहराया। उन्होंने कई विकास और अन्य मुद्दों खासकर अल्पसंख्यकों के लेकर भारत की चिंता को लेकर चर्चा की।"

दक्षिण कोरिया की घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वहां जिंदगी चल रही है। कुछ घरेलू विकास हुए हैं लेकिन जीवन जारी है। वहां से भारतीय नागरिकों की निकासी का कोई सवाल नहीं है। वहां कुछ 15000 भारतीय रहते हैं, उनमें से पांच हजार छात्र हैं।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें