फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय: आतंकवाद पर भारत-इंडोनेशिया की दोटूक, दुनिया से निर्णायक कार्रवाई की अपील

Fri, 13 Nov 2026 01:11 AM IST
नितिन गौतम पीटीआई, नई दिल्ली

सार

आतंकवाद के मुद्दे पर भारत -इंडोनेशिया के बीच संयुक्त कार्य समूह की बैठक हुई। इस बैठक में पूरी दुनिया से आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की अपील की गई। आइए जानते हैं कि बैठक में क्या-क्या बात हुई। 
विज्ञापन
भारत-इंडोनेशिया की आतंकवाद पर संयुक्त समूह की बैठक - फोटो : एक्स/एमईए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंडोनेशिया ने गुरुवार को आतंकवाद से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर निर्णायक प्रयास करने की अपील की। दोनों देशों ने आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करने की अपनी नीति को दोहराया। नई दिल्ली में आतंकवाद से निपटने के लिए भारत-इंडोनेशिया संयुक्त कार्य समूह की बैठक हुई। इसमें दोनों देशों ने आतंकवादी गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने के तरीकों पर चर्चा की।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया ने आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा की और इसके प्रति जीरो टोलरेंस की नीति दोहराई। विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, रणनीतिक साझेदार होने के नाते दोनों देशों ने आतंकवाद को रोकने और उसका मुकाबला करने में आपसी सहयोग के महत्व पर जोर दिया। दोनों पक्षों ने घरेलू, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर आतंकवाद की स्थिति और उससे जुड़े खतरों का आकलन साझा किया। इसमें सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा भी शामिल रहा।

आतंकवाद से जुड़ी चुनौतियों पर हुई चर्चा
मंत्रालय ने बताया कि बैठक में आतंकवाद से निपटने से जुड़ी मौजूदा और उभरती चुनौतियों पर भी बात हुई। इनमें कट्टरपंथ और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले हिंसक उग्रवाद पर रोक लगाना, आतंकवाद के लिए होने वाली फंडिंग पर लगाम लगाना और इंटरनेट के साथ नई तकनीकों के दुरुपयोग को रोकना शामिल है। दोनों देशों ने आतंकवाद से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जारी आपसी सहयोग भारत और इंडोनेशिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी का एक अहम हिस्सा बना हुआ है। इंडोनेशिया का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के मुख्यालय का भी दौरा करेगा। इस दौरान दोनों देशों के बीच क्षमता निर्माण के लिए आपसी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

इस बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में आतंकवाद निरोधक मामलों के अतिरिक्त सचिव सुहेल एजाज खान और इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक एजेंसी में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के उप प्रमुख डियोनिसियस एल्वान स्वासोनो ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें