फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: 'दमन, क्रूरता और मानवाधिकार हनन का इतिहास जगजाहिर', बलूचिस्तान पर भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

Sun, 01 Feb 2026 04:17 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान सेना के अधिकारियों ने बताया कि बलूचिस्तान प्रांत में 12 अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा बलों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और नागरिकों पर हमला करने वाले उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। इस अभियान में 92 उग्रवादियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने रविवार को बलूचिस्तान में शांति भंग करने में कथित भारतीय भूमिका को लेकर पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह पाकिस्तान की अपनी आंतरिक विफलताओं से ध्यान हटाने की पुरानी रणनीति है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'हम पाकिस्तान की ओर से लगाए गए बेबुनियाद आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हैं। ये उसकी अपनी आंतरिक समस्याओं से ध्यान भटकाने की सदाबहार रणनीति के अलावा कुछ नहीं हैं।'

ये भी पढ़ें: MHA: गृह मंत्रालय के बजट में 13 फीसदी का इजाफा, चार मुल्कों से लगते बॉर्डर पर ड्रोन-कैमरों से होगी स्मार्ट निगरानी
विज्ञापन


पाकिस्तान को भारत का मुंहतोड़ जवाब
रणधीर जायसवाल ने कहा कि हर बार किसी हिंसक घटना के बाद इस तरह के निराधार आरोप दोहराने के बजाय पाकिस्तान को क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांगों पर ध्यान देना चाहिए। जायसवाल ने पाकिस्तान के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि वहां दमन, क्रूरता और मानवाधिकार उल्लंघनों का इतिहास जगजाहिर है।

भारतीय विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया पाकिस्तान सेना के उस दावे के बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि भारत बलूचिस्तान में शांति भंग करने के प्रयासों में शामिल आतंकवादी तत्वों का समर्थन कर रहा है।

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: 'पार्थ पवार पर कोई आपत्ति नहीं', सुनेत्रा के शपथ ग्रहण के बाद बोले CM देवेंद्र फडणवीस
विज्ञापन


बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना ने मारे 92 उग्रवादी
पाकिस्तान सेना के अनुसार, बलूचिस्तान प्रांत में चलाए गए कई आतंकवाद-रोधी अभियानों में कम से कम 15 पाकिस्तानी सैनिक और 92 उग्रवादी मारे गए हैं। सेना ने बताया कि ये अभियान तब शुरू किए गए, जब जातीय बलूच समूहों से जुड़े उग्रवादियों ने क्वेटा, मस्तूंग, नुश्की, दल्बंदीन, खारन और पंजगुर सहित कई इलाकों में हमले किए।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि ये हमले प्रांत में क्वेटा, ग्वादर, मकरम, हुब, चमन, नसीराबाद सहित विभिन्न स्थानों पर किए गए। वहीं, संघीय सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने जियो न्यूज चैनल पर अभियानों में 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत की पुष्टि की, लेकिन कहा कि जब आतंकवादियों ने ठिकानों पर हमला किया, तो सुरक्षा बल सतर्क थे और उन्होंने इन हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया, जिससे आतंकवादी भागने पर मजबूर हो गए।


अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें