फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: MDMK सांसद का दिल का दौरा पड़ने से निधन, टिकट न मिलने पर जहर खाकर की थी आत्महत्या की कोशिश

Thu, 28 Mar 2024 09:13 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गणेशमूर्ति ने पहले अपने जहर खाने की बात किसी को नहीं बताई थी। हालांकि, परेशानी और उल्टी की शिकायत होने के बाद उनके परिवारवालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
ए. गणेशमूर्ति। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के सांसद ए. गणेशमूर्ति की गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो 24 मार्च को ही इरोड से लोकसभा सांसद गणेशमूर्ति ने एमडीएमके से टिकट न मिलने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।
विज्ञापन


इस मामले में इरोड पुलिस ने आत्महत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया था। अब इसे आत्महत्या के मामले में बदला जाएगा। अस्पताल के अधिकारियों ने उनका शव पुलिस को सौंप दिया है। अब पुलिस ने गणेशमूर्ति के शव को इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट (आईआरटी) मेडिकल कॉलेज में ऑटोप्सी के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव कुमारवालासु गांव ले जाया जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गणेशमूर्ति ने पहले अपने जहर खाने की बात किसी को नहीं बताई थी। हालांकि, परेशानी और उल्टी की शिकायत होने के बाद उनके परिवारवालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद गणेशमूर्ति ने अपने परिवार को जहर (कीटनाशक) खाने की जानकारी दी। 
विज्ञापन

 

वेंटिलेटर पर रखे गए थे गणेशमूर्ति
इरोड सांसद की तबीयत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रखा। हालांकि, बाद में उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। बाद में उन्हें कोयंबटूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन दो दिन तक मौत से लड़ने के बाद गणेशमूर्ति जिंदगी की जंग हार गए। 

इस घटना के बाद एमडीएमके प्रमुख वाइको निजी अस्पताल गए और गणेशमूर्ति की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। तब उन्होंने घटना पर आश्चर्य जताते हुए कहा था कि हमारे पास शायद ही कोई कारण है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान वह बेहोश थे और इसलिए हमें कारण नहीं पता। 

तीन बार बन चुके थे सांसद
गौरतलब है कि गणेशमूर्ति ने 2019 में डीएमके के चुनाव चिह्न पर इरोड सीट से चुनाव जीता था। वह पहले 1998 में पलानी और 2009 में इरोड से ही लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनका एक बेटा और बेटी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें