एक सप्ताह में 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लेगी मुंबई
मेयर ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर शहर 100 फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी का हवाला देते हुए मेयर ने कहा कि इस महीने के अंत तक शहर को अनलॉक किया जा सकता है। यह सभी के लिए अच्छी खबर है।
मास्क पहनें और शारीरिक दूरी के नियम का गंभीरता से पालन करें
उन्होंने कहा कि रुकी हुई सभी गतिविधियां जल्द से जल्द फिर से शुरू होनी चाहिए। लोगों को नियमों के अनुसार मास्क पहनना होगा और शारीरिक दूरी का पालन भी करना होगा। मुंबई में कोरोना संक्रमण की घटती रफ्तार को देखने के बाद इस महीने की शुरुआत में भी कुछ प्रतिबंधों में राहत दी गई थी।
कोरोना के मामले कम होने के बाद एक फरवरी को गी गई थीं राहतें
एक फरवरी को बीएमसी ने सभी पर्यटन स्थलों, रेस्तरां और थिएटर को 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालन शुरू करने की अनुमति दी थी। इसके अलावा रात्रि कर्फ्यू का नियम भी हटा लिया गया था। बीएमसी के नए दिशानिर्देश 28 फरवरी तक लागू रहेंगे। इसके बाद सभी प्रतिबंध हटाए जाने की उम्मीद है।