फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती मेरा मोबाइल नंबर लिख लें, संकट में साथ दूंगी: उमा

Fri, 09 Mar 2018 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
उमा भारती
विज्ञापन

केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री और सांसद मंत्री उमा भारती ने कहा है कि सपा-बसपा के गठबंधन से भाजपा को लाभ होगा, क्योंकि दोनों पार्टियों के लोग कभी एक दूसरे को वोट नहीं देंगे। लखनऊ में मायावती एक बार संकट में पड़ी थीं तो उनको भाजपा विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने बचाया था। अब संकट पड़े तो मेरा मोबाइल नंबर लिख लें। मैं संकट में उनका साथ दूंगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मूर्ति तोड़ने वाले देशभक्त नहीं हो सकते हैं। उपचुनावों में मिल रही हार के सवाल पर उनका कहना था कि सामंतशाही व्यवस्था नहीं होनी चाहिए, कि हर जीत हमको ही मिलें। शुक्रवार को सर्किट हाउस में उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो सत्ता के लिए पिता को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा सकता हो, वह भरोसे लायक नहीं है। 

दूसरी प्रमुख पार्टियां पीएम मोदी से लड़ने के लिए तरह-तरह के प्रयोग कर रही हैं, लेकिन सफल नहीं हो सकें। राजनीति त्याग, तपस्या और बलिदान से चलती है। मायावती ने जरूर कद बनाने के लिए तपस्या कीं, लेकिन अखिलेश और राहुल का कोई इतिहास नहीं है।
विज्ञापन


 केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 15 अप्रैल से पहले झांसी में समारोह करने जा रही है, जिसमें झांसी-ललितपुर को केंद्रित कर टूरिस्ट सर्किट, फूड प्रोसेसिंग प्लांट, स्किल डवलपमेंट और डिफेंस कॉरीडोर की घोषणा होगी। समारोह में संबंधित विभागों की मंत्री निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, हर्षव्रत कौर बादल, महेश शर्मा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें