फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री परिकर बोले- सर्जिकल स्ट्राइक के पीछे संघ की शिक्षा

Mon, 17 Oct 2016 03:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। परिकर ने एक कार्यक्रम के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक के पीछे संघ की बेशिक शिक्षा का योगदान बताया है। परिकर ने कहा 'महात्मा गांधी के गांव से आने वाले प्रधानमंत्री, गोवा से रक्षा मंत्री और सर्जिकल स्ट्राइक... हो सकता है कि आरएसएस की बेसिक शिक्षा की वजह से ऐसा समीकरण बना है।
विज्ञापन


पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से केंद्र सरकार और उसके नेताओं पर इसका श्रेय लेने के आरोप लगते आ रहे हैं। ऐसे में रक्षा मंत्री का यह बयान सरकार और पार्टी के गले की हड्डी बन सकता है। 

इससे पहले गोवा में एक कार्यक्रम में परिकर को सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय पीएम मोदी को देते हुए सुना गया था। तमाम विपक्षी दलों ने रक्षा मंत्री के बयान की निंदा की थी। बाद में प्रधानमंत्री को सैनिकों के एक कार्यक्रम में कहना पड़ा था कि परिकर कुछ नहीं बोलते हैं।
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो यूपी विधानसभा के चुनाव अब नजदीक हैं, इसी देखते हुए सर्जिकल स्ट्राइक जैसे संवेदनशील मुद्दे पर नेता राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। परिकर के ताजा बयान पर अन्य दलों से प्रतिक्रिया आनी बाकी है।
  Manohar Parrikar: Mahatma ke goan se aane wale PM,Goa se Defence Min aur surgical strike,equation was diff,maybe RSS teaching was basic core pic.twitter.com/viDMizWdRu — ANI (@ANI_news) October 17, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें