फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमडी की रिपोर्ट : मई में 121 साल में दूसरी सबसे ज्यादा बारिश हुई, लू नहीं चली

Fri, 11 Jun 2021 12:38 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली

सार

आईएमडी ने कहा कि भारत में इस बार मई में औसत अधिकतम तापमान 34.18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 1901 के बाद चौथा सबसे कम तापमान था।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि इस साल मई माह सर्वाधिक बारिश के मामले में पिछले 121 साल में दूसरे नंबर पर रहा। इसकी वजह लगातार आए दो चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ है।

विज्ञापन


आईएमडी ने यह भी कहा कि भारत में इस बार मई में औसत अधिकतम तापमान 34.18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 1901 के बाद चौथा सबसे कम तापमान था। यह 1977 के बाद सबसे कम है जब अधिकतम तापमान 33.84 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

उसने कहा कि मई में अबतक सबसे कम पारा 1917 में 32.68 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उसने बताया कि भारत के किसी भी हिस्से में मई में लू नहीं चली। पूरे देश में मई 2021 में 107.9 मिमी बारिश हुई है जो औसत 62 मिमी वर्षा से ज्यादा है। इससे पहले 1990 में सर्वाधिक बारिश (110.7 मिमी) हुई थी।
विज्ञापन


मई में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में चक्रवात आए। अरब सागर में चक्रवात ताउते आया तो बंगाल की खाड़ी में चक्रवात यास आया। आईएमडी ने कहा कि 2021 की गर्मियों के तीनों महीनों में उत्तर भारत के ऊपर पश्चिम विक्षोभ की गतिविधियां सामान्य से ज्यादा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें