फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 18 May 2019 07:07 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top News - फोटो : फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव : अंतिम चरण में कल 7 राज्यों की 59 सीटों के लिए वोटिंग
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। रविवार को 59 सीटों पर मतदान होगा। 6 राज्यों की 50 सीटों पर प्रचार शुक्रवार की शाम को थम गया। पश्चिम बंगाल में हिंसा के बाद देश के इतिहास में पहली बार चुनाव आयोग ने धारा 324 का प्रयोग करके 9 सीटों पर प्रचार को 20 घंटे पहले बृहस्पतिवार की रात को ही रोक दिया गया था। 

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन


मिशन गठबंधन में जुटे नायडू येचुरी-केजरी से मिले, माया-अखिलेश से आज मिलेंगे

लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का प्रचार खत्म होते ही विपक्ष गठबंधन की कवायद में जुट गया है। चुनाव बाद गठबंधन के मिशन पर जुटे तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को माकपा महासचिव सीताराम येचुरी और आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन


आज सुबह 9.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे केदारबाबा के दर्शन, ये रहा उनका पूरा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज को प्रात: नौ बजे केदारनाथ पहुंचेंगे। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे और ध्यान गुफा भी जाएंगे। प्रधानमंत्री का रात्रि प्रवास भी केदारनाथ में ही होगा। पीएम के दौरे के मद्देनजर लगभग तीन किमी में फैली केदारपुरी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

पढ़ें पूरी खबर-

ऑस्ट्रेलिया में आम चुनाव आज, आखिर क्यों है खास और किन मुद्दों पर चुनी जाएगी अगली सरकार

ऑस्ट्रेलिया में आज आम चुनाव है। बता दें कि यह देश दुनिया के सबसे पुराने लोकतांत्रिक देशों में से एक है। आज यहां जनता अपने नए प्रधानमंत्री को चुनने के लिए वोट करेगी। भारत की तरह यहां भी कई मुद्दों पर चुनाव लड़ा जा रहा है। इस चुनाव में सत्ताधारी पार्टी के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के लिए कई चुनौतियां हैं। 

पढ़ें पूरी खबर-

भारतीय को एच-1बी वीजा देने से इनकार, अमेरिकी सरकार पर मुकदमा

अमेरिका की एक आईटी कंपनी ने एक उच्च शिक्षित भारतीय पेशेवर को एच-1बी वीजा देने से इनकार करने पर अमेरिकी सरकार के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। कैलिफोर्निया के सिलिकन वैली स्थित कंपनी ने अमेरिकी सरकार के इस फैसले को मनमाना और अधिकारों का दुरुपयोग बताया।

पढ़ें पूरी खबर-

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें