चिदंबरम Exclusive: युद्ध जैसे हालात चाहते हैं मोदी, देश ने तीनों युद्ध कांग्रेस शासनकाल में ही जीते
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम फिलहाल चुनावी हलचल से दूर हैं। वे राज्यसभा सदस्य हैं। और उनके बेटे कार्ति के चुनाव क्षेत्र शिवगंगा में मतदान हो चुका है। फिर भी कांग्रेस के चुनाव अभियान में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। गरीबों के लिए 72 हजार रुपये सालाना अनुदान वाली ‘न्याय’ योजना का खाका और कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र उन्होंने ही बनाया है। अमर उजाला से बातचीत करते समय वे घोषणापत्र सहित कई कागजात लेकर बैठे। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम से शरद गुप्ता और अनूप बाजपेयी की विशेष बातचीत।
पढ़ें पूरी खबर..
जेईई मेन 2019: पेपर-2 का परिणाम घोषित, आंध्र प्रदेश के 4 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार देर रात जेईई मेन 2019 के पेपर-2 (आर्किटेक्चर कोर्स) का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस रिजल्ट में जेईई मेन (जनवरी) और जेईई मेन (अप्रैल) में आयोजित परीक्षाओं के आधार पर पेपर-2 (आर्किटेक्चर कोर्स) की रैंकिंग जारी की गई है।
पढ़ें पूरी खबर..
HBSE 12th results 2019: हरियाणा बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम आज होंगे घोषित, ऐसे करें चेक
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार को बारहवीं (सीनियर सेकेंडरी) का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। अप्रैल के पहले सप्ताह तक चली परीक्षाओं में करीब 191857 नियमित और 19627 प्राइवेट परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें करीब 91117 लड़कियां थीं। वहीं दसवीं का परीक्षा परिणाम 20 मई तक घोषित किया जा सकता है।
पढ़ें पूरी खबर..
जेपी मामले में एनबीसीसी की संशोधित बोली पर कल से मतदान, 20 मई को परिणाम
वित्तीय संकट से जूझ रही जेपी इंफ्राटेक के कर्जदाताओं ने मंगलवार को सरकारी कंपनी एनबीसीसी लिमिटेड की संशोधित बोली पर मतदान कराने का फैसला किया है। मतदान प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होकर रविवार तक चलेगी। 20 मई को इसके परिणाम आ सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर..
आरटीआई: राफेल सौदे की गुप्त जानकारी लीक होने की चल रही आंतरिक जांच
राफेल लड़ाकू विमान के सौदे की गुप्त जानकारी लीक होने के मामले में रक्षा मंत्रालय आंतरिक जांच करा रहा है। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने एक आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में दी। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने रक्षा मंत्रालय से राफेल विमान सौदे की ‘चोरी’ हुई फाइलों और इस बारे में की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी थी।
पढ़ें पूरी खबर..