फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Landslide in Manipur : मणिपुर में सेना के कई जवान मलबे में दबे, 14 की मौत, अब तक 23 को निकाला

Fri, 01 Jul 2022 01:28 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, इंफाल

सार

मणिपुर में लगातार भारी बारिश की वजह से आज भूस्खलन की चपेट में आने से आम लोगों के साथ टेरिटोरियल आर्मी के 50 से अधिक जवान इसकी चपेट में आ गए। पीएम मोदी त्रिपुरा के सीएम से बात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
मणिपुर में भूस्खलन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में लगातार भारी बारिश की वजह से बुधवार रात आम लोगों के साथ टेरिटोरियल आर्मी के कई जवान भूस्खलन  की चपेट में आ गए। यह घटना तुपुल रेलवे स्टेशन के पास हुई। अब तक 14 लोगों के शव बरामद किए गए हैं जबकि 23 को निकाला जा चुका है। 

विज्ञापन


मणिपुर के नोनी में भूस्खलन के चलते दबे लोगों को निकालने का काम जारी है। तुपुल में आज सुबह चार और शव मिले। मलबे से 23 लोगों को निकाला गया, जिनमें से 14 की मौत हो गई। तलाशी जारी है। डीजीपी पी. डौंगेल ने बताया कि कितने लोग दबे हुए हैं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों, सेना और रेलवे कर्मियों, मजदूरों सहित 60 लोगों के दबे होने की सूचना है। वहीं बड़े पैमाने पर मलबे गिरने के कारण इजेई नदी अवरुद्ध हो गई है, जिससे एक जलाशय बन गया है जो निचले इलाकों को जलमग्न कर सकता है।

नोनी के डिप्टी कमिश्नर ने जारी की एडवाइजरी
नोनी के डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी एक एडवाइजरी में कहा गया है कि टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन के कारण 50 से अधिक लोग मलबे के अंदर दब गए हैं जबकि दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। इजेई नदी का प्रवाह भी मलबे से बाधित हो गया है, भंडारण की स्थिति अगर भंग हुई तो नोनी जिला मुख्यालय के निचले इलाकों में कहर बरपाएगा।
विज्ञापन


रेलवे लाइन के निर्माण के दौरान घटी घटना
जानकारी के मुताबिक जिरीबाम को इंफाल से जोड़ने के लिए एक रेलवे लाइन का निर्माण हो रहा था जिसकी सुरक्षा के लिए 107  टेरिटोरियल आर्मी के जवानों को तैनात किया गया था। बुधवार रात को वहां पर भारी भूस्खलन हुआ। जिसमें कई जवान दब गए। गुरुवार सुबह सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस की ओर से बड़े पैमान पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसमें साइट पर उपलब्ध इंजीनियरिंग उपकरणों का भी उपयोग किया जा रहा है।


अमित शाह ने मणिपुर से सीएम से की बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर जानकारी देते हुए लिखा, "मणिपुर में तुपुल रेलवे स्टेशन के पास भूस्खलन के मद्देनजर मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। बचाव कार्य जोरों पर है। एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्यों में शामिल हो गई। 

बीरेन सिंह ने किया मौके का दौरा
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन की स्थिति का जायजा लेने के लिए तुपुल का दौरा किया। मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे स्थिति का आकलन करने के लिए बुलाया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। एनडीआरएफ की एक टीम बचाव अभियान के लिए पहले ही साइट पर पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन

 
पीएम ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह से बात की और एक दुखद भूस्खलन के कारण स्थिति की समीक्षा की। केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मैं सभी प्रभावितों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

बचाव कार्य जारी
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, राज्य सरकार और रेलकर्मी मणिपुर के नोनी में भूस्खलन प्रभावित तुपुल स्टेशन की इमारत में बचाव कार्य में जी जान से लगे हुए हैं।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें