फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद की मां की सरकार से मांग, कहा- एक जवान की शहादत पर 100 पाकिस्तानी मारे जाएं

Fri, 14 Jul 2017 09:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह कुपवाड़ा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में दो भारतीय जवान शहीद हो गए। शहीद लांस नायक रंजीत सिंह की पत्नी नेहा देवी अपने पति की मौत की खबर से सदमे में हैं। वह चीख-चीख कर एक ही बात कह रही हैं, 'मुझे मेरे पति पर गर्व है, उन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी, लेकिन मैं इंसाफ चाहती हूं। मुझे मेरे पति की हत्या का बदला चाहिए।'
विज्ञापन


शहीद की मां वीना देवी भी सरकार से कुछ ऐसी ही मांग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरे इकलौता बच्चे की जगह मुझे उनके 100 सैनिक चाहिए। मुझे इंसाफ चाहिए। मैं सरकार से कुछ और नहीं चाहती, बस मुझे भी एक गोली मार दो। मेरा परिवार बर्बाद हो गया है। 

वहीं रंजीत सिंह के दोनों बच्चे काजल और कार्तिक अपने शहीद पिता का सपना पूरा करना चाहते हैं। दोनों देश की सेवा करना चाहते हैं। 5वीं क्लास में पढ़ने वाली काजल का कहना है कि मेरे पिता चाहते थे मैं पुलिस अफसर बनूं और देश की सेवा करूं। मैं उनकी इच्छा पूरी करूंगी। वहीं चौथी में पढ़ने वाले कार्तिक का कहना है कि वह अपने पिता की तरह ही एक आर्मी ऑफिसर बनेगा। 
विज्ञापन


ऐसा ही कुछ मंजर शहीद सतीश भगत के घर का भी है। सतीश के चाचा रशपाल ने बताया कि तीन दिनों पहले उसने फोन किया था, उसने बताया कि वह एलओसी पर है। उन्होंने कहा, वह बोल रहा था इस एरिया में फोन में नेटवर्क नहीं आता लेकिन मेरी चिंता मत करों। हमने कभी नहीं सोचा था कि उसके साथ ऐसा कुछ हो जाएगा। 

वहीं भगत के एक दोस्त ने बताया कि भगत हमेशा से अपने पिता की तरह आर्मी ज्वाइन करना चाहता था। देखिए क्या हो गया, अब यह समय बदला लेने का है। भारत को पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए। सतीश दो हफ्ते पहले ही छुट्टी पर घर आया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें