फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के बैट हमले में शहीद के बेटे ने जन्मदिन पर दी आग

Sat, 24 Jun 2017 01:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर किए गए बैट हमले में शहीद हुए सेना के जवान संदीप जाधव को आज उनके गांव औरंगाबाद में अंतिम विदाई दी गई। शहीद संदीप को उनके एक साल के बेटे शिवेंद्र ने मुखाग्नि दी। जाधव का बेटा शनिवार को एक साल का हुआ, अपने पहले बर्थडे पर बेटे ने अपने शहीद पिता की चिता को आग दी। 
विज्ञापन
Maharashtra: Last rites of Army jawan Sandeep Jadhav (who lost his life in attack by Pak's BAT) underway at his village in Aurangabad. pic.twitter.com/8c4eS0d68y — ANI (@ANI_news) June 24, 2017

बता दें कि पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर भारतीय सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया था। पुंछ जिले में पाकिस्तान द्वारा किए गए बैट हमले में दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे, जबकि सेना ने जवाबी कार्रवाई में एक हमलावर को मार गिराया और अन्य एक घायल हो गया। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी सैनिक अपने घायल साथी को वापस ले जाने में कामयाब रहे। पाकिस्तानी सैनिकों ने आतंकियों के साथ भारतीय सीमा में 600 मीटर अंदर घुसकर यह हमला किया था। हमले एक दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे जबकि एक जवान घायल हो गया था। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर उधमपुर सैन्य अस्पताल पहुंचा दिया गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें