फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण: 5 राज्यों में पहुंची आंदोलन की आंच, कई ट्रेनें रद्द

Sat, 24 Jun 2017 12:59 PM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Jat Agitation
विज्ञापन
आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे जाट आंदोलन के उग्र होने के चलते निजामुद्दीन-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन का भी मार्ग कम कर मथुरा से कर दिया गया है। साथ ही दो अन्य ट्रेनों का रूट में भी बदलाव किया गया है। जाट आरक्षण आंदोलन की आग अब 5 राज्यों तक पहुंच चुकी हैं और आंदोलन कर रहे जाट आंदोलनकारियों ने कई स्टेशन पर रेललाइन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।
विज्ञापन
Nizamuddin-Kota spl. express cancelled due to Jat agitation, Kota-Patna exp will be short originated from Mathura, 2 other trains diverted. — ANI (@ANI_news) June 24, 2017
गौरतलब है कि आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे भरतपुर और धौलपुर के जाटों के समर्थन में पांच राज्यों के जाट आ गए। राजस्थान के अन्य क्षेत्रों के साथ यूपी, हरियाणा, पंजाब और मध्यप्रदेश में भी धरने देने की चेतावनी दी गई है। हालांकि राजस्थान सरकार को जाटों से 25 तक का अल्टीमेटम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें