फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मनदीप की पत्नी की सरकार से अपील, पाकिस्तान को समझा दो या फिर मिटा दो

Sat, 29 Oct 2016 02:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शहीद मनदीप की पत्नी - फोटो : ANI
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से हो रही लगातार फायरिंग से पूरे देश में गुस्सा है। शहीद जवान मनदीप की पत्नी ने मोदी सरकार से निवेदन करते हुए कहा, "वो पाक को समझा दें, समझे तो ठीक वर्ना उसे खत्म कर दें। कम से कम रोज-रोज सभी की दिवाली काली नहीं होगी।"अपने वीर पति की शहादत पर गर्व करते हुए कहा कि सभी शहीद जवानों को उनका सलाम है। उनके पति वास्तव में बहादुर थे।
विज्ञापन


शहीद मनदीप के भाई संदीप सिंह ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'खून का बदला खून है। एक सिर के बदले दस सिर काटने चाहिए।' वह सेना में अपने भाई की जगह लेना चाहते हैं। Nivedan sarkaar se hai ki ya toh samjado Pak ko; samje toh thik warna khatam kardo, kam se kam roz roz diwali kaali nhi hogi sabhi ki: Wife pic.twitter.com/EplxVz6Id0 — ANI (@ANI_news) October 29, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन

शोक में डूबा मनदीप का परिवार

- फोटो : ANI
आपको बता दें कि शुक्रवार रात LOC पर कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में मुठभेड़ के दौरान भारत के मनदीप शहीद हो गए। शहीद जवान से साथ आतंकवादियों ने बर्बरता करते हुए शरीर को क्षत-विक्षत कर छोड़ दिया। 27 साल के मनदीप सिंह जम्मू-कश्मीर के माच्छिल सेक्टर में 17 सिख रेजिमेंट में तैनात थे।

सेना के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ भागने से पहले एक आतंकवादी ने बर्बरता की हदें पार करते हुए शहीद मनदीप के शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया। बता दें कि कुछ सालों पहले शहीद हेमराज के शव को भी आतंकियों ने क्षत-विक्षत कर दिया था।   Kurukshetra (Haryana): Family mourn the death of Soldier Mandeep Singh who lost his life in an encounter near LoC in Machil sector (J&K) pic.twitter.com/BYocapKEAc — ANI (@ANI_news) October 29, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें