फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद कमांडेंट प्रमोद कुमार, हवलदार गिरीश गुरुंग को मरणोपरांत कीर्ति चक्र

Tue, 24 Apr 2018 03:19 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की सुरक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले सीआरपीएफ के कमांडेंट प्रमोद कुमार और सेना के हवलदार गिरीश गुरुंग को मरणोपरांत कीर्ति चक्र प्रदान किया गया। राष्ट्रपति भवन में सोमवार को हुए अलंकरण समारोह में उनके परिजनों ने ये पदक ग्रहण किए। 

विज्ञापन


कमांडेंट कुमार ने अगस्त 2016 में श्रीनगर में आतंकियों से लड़ते हुए शहादत दी थी। वहीं गोरखा राइफल के हवलदार गुरुंग कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए। गढ़वाल राइफल्स के मेजर प्रीतम सिंह कुंवर को भी कीर्ति चक्र से नवाजा गया है। इसके अलावा तोपखाना रेजीमेंट के मेजर कुणाल गोसावी और महार रेजीमेंट के लांस नायक रघुवीर सिंह को भी मरणोपरांत शौर्य चक्र प्रदान किया गया। 


इन्हें मिला शौर्य चक्र
लांस नायक दीपक एले- गोरखा राइफल्स
हवलदार रबिंद्र थापा- गोरखा राइफल्स
मेजर राज आरवी- ग्रेनेडियर रेजीमेंट
कॉर्पल देवेंद्र मेहता- वायुसेना
मेजर प्रदीप शौरी आर्य- स्पेशल फोर्सेज
पैराट्रूपर मंचू- स्पेशल फोर्सेज
नायक नरेंद्र सिंह- स्पेशल फोर्सेज
लांस नायक कश्मीर सिंह- सीआरपीएफ
सूबेदार शब्बीर अहमद- सीआरपीएफ
असिस्टेंट कमांडेंट विकास जाखड़- सीआरपीएफ
सब इंस्पेक्टर मोहम्मद रियाज आलम अंसारी- सीआरपीएफ
उप थलसेना प्रमुख समेत 13 अधिकारियों को पीवीएसएम 

उप थलसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद, उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू, नौसेना की दक्षिण कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल अभय कर्वी समेत 13 अधिकारियों को पीवीएसएम प्रदान किया गया है। 
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल जसविंदर सिंह संधू समेत दो अधिकारियों को उत्तम युद्ध सेवा मेडल से नवाजा गया। इसके अलावा पाक में सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान डीजीएमओ रहे लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह और लेफ्टिनेंट जनरल ललित कुमार पांडे को एवीएसएम प्रदान किया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें