फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाणे की बस्तियों में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए मार्शल तैनात

Thu, 07 May 2020 10:34 PM IST
श्रीधर मिश्रा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, ठाणे
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

ठाणे नगर निगम ने जिले के स्लम और घनी आबादी वाली बस्तियों में लॉकडाउन नियमों का पालन कराने और लोगों को घरों के अंदर रखने के लिए मार्शल तैनात किए हैं।

विज्ञापन


नगर उपायुक्त संदीप मालवी ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्लम और बस्तियों के लोग लॉकडाउन नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ये न तो मास्क लगाते हैं और न ही सामाजिक दूरी रखते हैं। इसको देखते हुए करीब 250 मार्शल तैनात किए गए हैं। ये इन इलाकों में निगरानी रखेंगे और लॉकडाउन नियमों का कड़ाई से पालन कराएंगे। उन्होंने कहा, अगर जरूरत पड़ी तो और मार्शलों की तैनाती की जाएगी। इस बीच नगर आयुक्त विजय सिंघल ने आयुष मंत्रालय की तरफ से बताई गई होम्योपैथी और आयुर्वेदिक दवाएं स्लम और बस्तियों में बांटने का आदेश दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें