1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व वायु सेना प्रमुख अर्जन सिंह का निधन हो गया है। शनिवार सुबह उन्हें आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 98 वर्षीय सिंह पांच स्टार पाने वाले भारतीय वायु सेना के एकमात्र अधिकारी थे।
आज सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा उसके बाद आर्मी हॉस्पिटल R&R में भर्ती कराया गया था। दोपहर बाद से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री सीतारमण ने
अस्पताल पहुंच कर उनका हाल जाना था।
अर्जन सिंह भारतीय वायु सेना के एकमात्र ऐसे अधिकारी हैं, जिन्हें साल 2002 में फील्ड मार्शल के बराबर फाइव स्टार रैंक देकर प्रमोशन दिया गया था। बता दें कि 1 अगस्त 1964 से 15 जुलाई 1969 तक वह वायुसेनाध्यक्ष थे और 1965 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi reaches Army Hospital R&R to visit critically ill Marshal of Indian Air Force Arjan Singh. pic.twitter.com/qcmanvb93e
— ANI (@ANI) September 16, 2017