फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: कमल हसन तमिल राजनीति को नहीं बदल पाएंगे

Sat, 16 Sep 2017 07:34 PM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद
विज्ञापन
Tamilnadu
विज्ञापन
कमल हसन के पॉलिटिक्स से जुड़ने की अटकलें एक बार फिर उनके नए बयान के बाद तेज हो गई हैं। 'बिग बॉस' तमिल से एक बार फिर सुर्खियों में आए कमल हसन ने हाल ही में तमिल पॉलिटिक्स को लेकर अपने विचार रखे थे।
विज्ञापन


कमल ने कहा, 'तमिल की राजनीति को बदला जा सकता है और ये बदलाव मैं खुद लाना चाहता हूं'। कमल हसन के इस बयान पर हमने अपने पाठकों से रोज की तरह अमर उजाला पोल के जरिए एक सवाल किया था कि "क्या आपको लगता है कमल हसन ऐसा कर पाएंगे।"

पढें: तमिलनाडु: दिनाकरन बोले- DMK हमारी राजनीतिक दुश्मन, नहीं मिलाएंगे हाथ

अमर उजाला पोल के इस सवाल के जवाब में पाठकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन पाठकों द्वारा दिए गए वोट के मुताबिक कमल हसन के लिए ऐसा कर पाना मुश्किल है। कुल 5238 वोट में से 40.95 प्रतिशत यानि 2145 लोगों का मानना है कि कमल हसन अपनी बात को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। वहीं 52.56 प्रतिशत यानि 2753 लोगों ने इस बात से सहमति जताई है कि कमल हसन तमिल की राजनीति को नहीं बदल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: वीके शशिकला के पति के कई अंग खराब, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

 6.49 प्रतिशत यानि 340 ऐसे वोट भी आए हैं जिसमें पाठक अपनी कोई राय नहीं दे पाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें