फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री नाश्ता योजना का विस्तार; स्टालिन और मान ने बच्चों के साथ खाया खाना

Tue, 26 Aug 2025 09:08 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मिलकर शहरी क्षेत्रों में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए मुख्यमंत्री नाश्ता योजना के विस्तार का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री स्टालिन ने चेन्नई में शहरी क्षेत्रों के सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में नाश्ता योजना के विस्तार का उद्घाटन किया। इस दौरान स्टालिन और मान ने चेन्नई में बच्चों को भोजन परोसा। उन्होंने बच्चों के साथ भोजन किया।
विज्ञापन
भगवंत मान और एमके स्टालिन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को राज्य के शहरी क्षेत्रों में डीएमके सरकार की प्रमुख पहल 'मुख्यमंत्री नाश्ता योजना' के विस्तार का उद्घाटन किया। स्टालिन ने अपने पंजाब समकक्ष भगवंत मान के साथ चेन्नई में सेंट जोसेफ प्राइमरी स्कूल में बच्चों को भोजन परोसा और इस योजना का शुभारंभ किया। सीएम मान इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह विस्तार योजना के कार्यान्वयन के पांचवें चरण का हिस्सा है, जिससे 2,429 स्कूलों के 3.06 लाख और बच्चों को लाभ मिलेगा। आज नए शुभारंभ के साथ राज्य में कुल 20.59 लाख बच्चे मुख्यमंत्री नाश्ता योजना से लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन

 


डिश वैन की ओर से संबंधित स्कूलों तक पहुंचाए जाएंगे व्यंजन
सरकारी प्रवक्ता पी. अमुधा ने सोमवार को बताया था कि केंद्रीकृत रसोई में स्वच्छ तरीके से नाश्ता तैयार करने के लिए उचित कदम उठाए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव अमुधा ने कहा, 'तैयार किए गए व्यंजन जैसे पोंगल, खिचड़ी या उपमा, साथ ही दाल और सांभर जैसे साइड डिश वैन की ओर से संबंधित स्कूलों तक पहुंचाए जाएंगे।'

2022 में मुफ्त नाश्ता योजना लागू हुई थी
मुख्यमंत्री ने 6 मई, 2022 को विधानसभा में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए मुफ्त नाश्ता योजना लागू करने की घोषणा की थी। इसके बाद 2022 में ही उन्होंने 15 सितंबर को मदुरै में इसके पहले चरण का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन


'यह केवल भोजन नहीं है, बल्कि विकास का आधा'
इससे पहले रविवार को स्टालिन ने कहा था कि जस्टिस पार्टी के दिनों से लेकर द्रविड़ मॉडल सरकार तक, हम बच्चों की भूख मिटाने और उन्हें शिक्षा देने के लिए भोजन उपलब्ध कराते हैं। यह केवल भोजन नहीं है, बल्कि विकास का आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें