फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 29 Mar 2019 06:57 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top News
विज्ञापन
नीरव मोदी की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, माल्या की अपील भी आगे बढ़ी
विज्ञापन


ब्रिटेन की अदालतों में भारतीय भगोड़े कारोबारियों के प्रत्यर्पण संबंधी मामलों की सुनवाई को लेकर अगले कुछ दिन काफी अहम साबित होने वाले हैं। हीरा कारोबारी नीरव मोदी की दूसरी जमानत याचिका पर शुक्रवार को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई होगी। 

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन


2021 में होगी देश में अगली जनगणना, गृह मंत्रालय ने अधिसूचना की जारी

सरकार ने देश की 16वीं जनगणना के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि देश में 2021 में जनगणना होगी। मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, जनगणना के लिए संदर्भ तारीख 1 मार्च रखी गई है। इसका मतलब यह है कि जनगणना में 1 मार्च, 2021 की रात 12 बजे तक देश की आबादी का आंकड़ा होगा। 

पढ़ें पूरी खबर-

10 फीसदी आरक्षण का भविष्य हमारे फैसले पर निर्भर, 8 अप्रैल को होगी सुनवाई : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने वृहस्पतिवार को कहा कि सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 10 फीसदी आरक्षण देने संबंधी 103वें संविधान संशोधन विधेयक पारित होने के बाद की नियुक्तियां उसके फैसले पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

धर्म परिवर्तन को लेकर हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों की वैधता परखेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट राजस्थान हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा जिसमें धर्म परिवर्तन को लेकर कठोर दिशानिर्देश जारी किए गए थे। हाईकोर्ट का एक दिशानिर्देश यह भी था कि जिला अथॉरिटी को यह पता लगाना चाहिए कि धर्म परिवर्तन शादी के मकसद से किया जा रहा है या धर्म में आस्था रखने के कारण।

पढ़ें पूरी खबर-

प्रियंका गांधी का आज अयोध्या दौरा, रोड शो के बाद करेंगी हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन

कांग्रेस महासचिव व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज अयोध्या दौरे पर रहेंगी। प्रियंका गांधी का हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करने का कार्यक्रम हैं, इसके अलावा रोड शो भी करेंगी। 

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें