मुंबई में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे की भूख हड़ताल।
- फोटो : पीटीआई
ट्रैफिक और सफाई व्यवस्था चरमरा गई
प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ के कारण सीएसएमटी, मेट्रो थिएटर, बीएमसी ऑफिस और हाईकोर्ट के आसपास की सड़कें पूरी तरह जाम हो गईं। ट्रेन यात्रियों को भीड़ के चलते प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में दिक्कतें आईं।
कई प्रदर्शनकारियों ने बीईएसटी बसों और गाड़ियों का रास्ता भी रोका, जिन्हें पुलिस ने बाद में हटाया। हालांकि, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने 1000 से ज्यादा सफाईकर्मी तैनात किए और 400 से अधिक मोबाइल टॉयलेट लगाए, लेकिन भीड़ के कारण कचरे का अंबार लग गया।
ये भी पढ़ें:- Maratha Quota Stir: 'आंदोलन पर हाईकोर्ट के निर्देशों को करेंगे लागू', आरक्षण पर जानें क्या बोले सीएम फडणवीस
पूरी तरह गंदा हुआ स्टेशन परिसर
इतना ही नहीं इस प्रदर्शन के चलते सीएसएमटी के बाहर की सड़कें और स्टेशन परिसर पानी की बोतलों, खाने के पैकेट्स, केले के छिलकों और छोड़े गए भोजन से गंदे हो गए। हालांकि, पुणे के अंबेगांव से आए कुछ प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन की सफाई भी की, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।