फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडीपी के नेताओं की हत्या में शामिल माओवादी गिरफ्तार

Fri, 08 Feb 2019 03:29 PM IST
अजय सिंह न्युज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओडिशा के कोरापुट जिले के कोडिखाल गांव से शुक्रवार को एक दुर्दांत माओवादी को गिरफ्तार किया गया। सितंबर 2018 में आंध्र प्रदेश में हुई तेदेपा के दो नेताओं की हत्या में उसका हाथ था। 
विज्ञापन


कोरापुट के पुलिस अधीक्षक कंवर विशाल सिंह ने बताया कि माओवादी की पहचान दांबारू खिला के रूप में की गयी है। कोरापुट पुलिस ने खिला को एक गुप्त जानकारी के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार किया । उसके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले साल 23 सितंबर को भाकपा माओवादी ने तेलुगू देशम पार्टी के अराकू विधानसभा क्षेत्र से विधायक किदरी सर्वेश्वर राव तथा तेदेपा के पूर्व विधायक सिवेरी सोमा की आंध्र प्रदेश के लिविटिपुट्टा में हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि खिला को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए)  को सौंपने के प्रयास किए जा रहे हैं जो इस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान ही एनआईए को तेदेपा के नेताओं की हत्या में खिला की कथित भूमिका की सूचना मिली थी। तब से उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें