फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटफ्लिक्स, अमेजन पर नहीं लगेगा बैन, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

Fri, 08 Feb 2019 02:47 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमेजन प्राइम-नेटफ्लिक्स
विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तब तक प्रतिबंध लगाने को कहा गया था जब तक कि उसके लिए नियम नहीं बनाए जाते। जिसमें नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम भी शामिल है। 

विज्ञापन


यह आदेश गैर सरकारी संगठन की याचिका पर आया है। जिसका दावा है कि नियमन की कमी के कारण वेब एक्सक्लूसिव कंटेंट पूरी तरह से अश्लीलता, धार्मिक रूप से निषिद्ध और नैतिक रूप से अनैतिकता भरे शो प्रसारित कर रहे हैं।

याचिकाकर्ता के वकील ने पहले दावा किया था कि सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत एक आवेदन के जवाब में, सरकार ने इस बात को स्वीकार किया था कि ऑनलाइन सामग्री को विनियमित करने के लिए कोई नीति नहीं है। याचिका में सेक्रेड गेम्स, गेम ऑफ थ्रोन्स, विकिंग्स और स्पार्टाकस को उदाहरण के तौर पर बताया गया था जिन्हें कि विनियमित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें