फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया, मनमोहन समेत कई स्टार प्रचारक होंगे मेघालय के मैदान में, राहुल कर चुके हैं चुनाव अभियान शुरू

Fri, 09 Feb 2018 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग
विज्ञापन
विज्ञापन

मेघालय में इस महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और शशी थरूर समेत तीन दर्जन से ज्यादा नेता कांग्रेस के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद विन्सेंट एच पाला ने बृहस्पतिवार को यहां इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


यहां चुनाव अभियान की शुरुआत कर चुके पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार के लिए दोबारा राज्य में आएंगे। पाला ने बताया कि पार्टी के सितारा प्रचारकों की सूची को कांग्रेस चुनाव समिति ने मंजूरी दे दी है और उसे चुनाव आयोग को भी भेज दिया गया है। राज्य की 60 सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें