फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार के सीजन में रेल यात्रियों को राहत, पूर्वांचल के लिए चलेंगी कई अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

Wed, 24 Oct 2018 06:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार के दिनों में पूर्वांचल की तरफ जाने वाले मुसाफिरों के लिए राहत देने वाली खबर है। अब इस रूट पर आरक्षित स्पेशल ट्रेन के साथ रेलवे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन भी चलाएगा। ताकि यात्रियों का सफर आसान हो सके। 

विज्ञापन


रेलवे प्रबंधन ने दिवाली और छठ जैसे त्योहारों को ध्यान में रख दिल्ली से कटिहार, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, दानापुर समेत कई रूटों पर वाया गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोरखपुर, कानपुर, इलाहाबाद, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर 13 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें कुल 56 फेरे लगाएंगी। 
 

आनंद विहार से कटिहार के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 2,6,10 नवंबर को चलेंगी। यह ट्रेन (04052) आनंद विहार से दिन में 11:45 बजे रवाना होगी और कटिहार देर रात 2 बजे पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर-04054 आनंद विहार से कटिहार के लिए 5 और 9 नवंबर को चलेगी। जबकि नई दिल्ली से कटिहार के लिए ट्रेन संख्या (04056) 3 व 8 नवंबर को चलेगी। वहीं, नई दिल्ली से मुजफ्फरपुर के लिए ट्रेन संख्या-04072 अनारक्षित स्पेशल 5,8,9,11 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी।  
विज्ञापन

इसके अलावा पुरानी दिल्ली से दरभंगा के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या-04066 3,4,8 व 11 नवंबर को सुबह 11 बजे रवाना होगी। जबकि आनंद विहार से दरभंगा के लिए 12 नवंबर को ट्रेन संख्या-04068 सुबह 11 बजे रवाना होगी। दूसरी ओर, नई दिल्ली से पटना के लिए ट्रेन संख्या- 04078 अनारक्षित स्पेशल 4, 8,11 नवंबर को दोपहर बाद 2:55 बजे रवाना होगी। जबकि पुरानी दिल्ली से ट्रेन संख्या-04084 सहरसा के लिए 4,8,10,11 नवंबर को चलेगी। ट्रेन संख्या-04086 आनंद विहार से बरौनी के लिए 5 नवंबर को चलेगी। 

एक ट्रेन आनंद विहार से छपरा के लिए ट्रेन संख्या-0488 शाम 7:25 बजे 8 नवंबर को रवाना होगी। आनंद विहार से ही भागलपुर के लिए एक अन्य अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 9 नवंबर को रवाना की जाएगी। इसके अलावा आनंद विहार से पटना के लिए (04096) 11 नवंबर को रवाना होगी। यह ट्रेन आनंद विहार से सुबह 11:15 बजे चलेगी। यह ट्रेन वाया मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशन पर ठहरेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें