फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: त्रिपुरा में वक्फ कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन, 18 पुलिस कर्मी घायल; आठ प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Sat, 12 Apr 2025 08:08 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला

सार

त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में शनिवार को वक्फ कानून वापस लेने की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई की और उन पर पथराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों पर बोतलें भी फेंकी। जिसके चलते पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे।
विज्ञापन
वक्फ कानून वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन (फाइल) - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में शनिवार को वक्फ कानून वापस लेने की मांग को लेकर विरोध रैली निकाली गई। इस दौरान भीड़ हिंसक हो गई और पुलिस पर पथराव किया। लोगों ने पुलिस पर बोतलें भी फेंकी। प्रदर्शनकारियों की पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई हुई। इस दौरान एक एसडीपीओ समेत 18 पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने हमले में कथित संलिप्तता के लिए आठ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कांग्रेस के उनाकोटी जिला अध्यक्ष मोहम्मद बदरुज्जमां की अध्यक्षता में संयुक्त आंदोलन समिति के बैनर तले करीब 4,000 लोगों ने वक्फ कानून वापस लेने की मांग को लेकर एक विशाल रैली निकाली। रैली के कुबजर इलाके में पहुंचने पर भीड़ हिंसक हो गई। जब पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव किया और बोतलें फेंकी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। 

ये भी पढ़ें: West Bengal: हिंसा के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुर्शिदाबाद जिले में होगी केंद्रीय बलों की तैनाती
विज्ञापन


कैलाशहर के एसडीपीओ समेत 18 पुलिस कर्मी घायल
कैलाशहर पुलिस थाने के प्रभारी सुकांत सेन चौधरी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के हमले में कैलाशहर उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) जयंत करमाकर सहित 18 पुलिस कर्मी घायल हुई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हमले में कथित संलिप्तता के लिए आठ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Waqf Law: हिंसा की आग में झुलसा मुर्शिदाबाद; समसेरगंज में दो लोगों की मौत, धुलियान में एक व्यक्ति को लगी गोली

हिंसक प्रदर्शन के बाद बदरुज्जमां ने दी सफाई 
हिंसक प्रदर्शन के बाद, बदरुज्जमां ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने शांतिपूर्ण रैली का आयोजन किया था, लेकिन निहित स्वार्थ वाले एक समूह ने हमें बदनाम करने के लिए हमारी शांतिपूर्ण रैली को हिंसक बना दिया। उन्होंने कहा कि हम वक्फ कानून को वापस लेने की मांग को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेंगे। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें