फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पुराने पुणे-मुंबई हाईवे पर पलटी बस, पांच की मौत, 40 घायल

Mon, 04 Nov 2019 09:31 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र में एक बस पलट गई है - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के भोर घाट के पास स्थित पुराने पुणे-मुंबई राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां बस पलटने से पांच यात्रियों की मौत और लगभग 40 घायल हो गए हैं। बस चालक ने अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद यह दुर्घटना घटी।

विज्ञापन

 


जानकारी के अनुसार बस 60 फीट गहरी खाई में गिरी। हाईवे पुलिस ने बताया कि घायलों को पनवेल, उरसे, तेलेगांव और निगड़ी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह के पांच बज घटी जब चालक का बस से नियंत्रण छूट गया। जिसके बाद बस खाई में गिर गई।  

पुलिस ने बताया कि मौके पर जिन लोगों की मौत हुई है उनमें एक दो साल का बच्चा, एक युवा लड़की, एक आदमी और एक महिला शामिल हैं। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के बचाव दल देवदूत और हाईवे पुलिसकर्मियों, खोपोली पुलिस और लोगों ने मिलकर बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (राजमार्ग) मिलिंद मोहिते ने कहा कि पुलिसकर्मी अभी भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या बस के अंदर और भी लोग फंस हुए हैं या नहीं। खोपोली पुलिस थाने के निरीक्षक धनजी क्षीरसागर ने बताया कि हादसा सुबह पांच बजे अमृतगंज पुल सुरंग के पास हुआ।

सतारा जिले के खराद से मुम्बई जा रही बस में 47 लोग सवार थे। क्षीरसागर ने बताया, 'हादसे में कम से कम पांच लोगों की जान चली और चालक सहित 40 अन्य लोग घायल हुए हैं।' उन्होंने बताया कि ये लोग खराद से दिवाली की छुट्टियां मना लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों का रायगढ़ जिले के खोपोली में खालापुर स्थित अस्पतालों में इलाज जारी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें