फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

Sat, 01 Aug 2020 06:37 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर सिंह - फोटो : social media
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे, पूर्व राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 वर्ष की उम्र में शनिवार को निधन हो गया है। अमर सिंह पिछले कुछ समय से सिंगापुर के एक अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।

विज्ञापन


भारतीय राजनीति में बड़े नामों में शुमार अमर सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'अमर सिंह जी एक ऊर्जावान व्यक्ति थे। पिछले कुछ दशकों में, उन्होंने काफी करीब से कुछ प्रमुख राजनीतिक घटनाक्रम देखे। वह जीवन के कई क्षेत्रों में अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से दुखी। उनके दोस्तों और परिवार के प्रति संवेदना। ॐ शांति।
 


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ।
विज्ञापन

 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अमर सिंह को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अखिलेश ने एक तस्वीर शेयर कर लिखा, 'श्री अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि।
 
भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट के जरिए दुःख जताया और लिखा, 'राज्यसभा सांसद अमर सिंह जी के दुखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें। RIP #AmarSingh ji
 

राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने संवेदनाएं प्रकट करते हुए लिखा, 'राज्यसभा सांसद श्री अमर सिंह जी के निधन पर मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें