फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Panchmahal Explosion: कैमिकल फैक्टरी में धमाका, दो की मौत और 15 घायल, कई किमी दूर तक सुनाई दी आवाज

Thu, 16 Dec 2021 01:22 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचमहल

सार

Gujarat Panchmahal Explosion: गुजरात के पंचमहल जिले में स्थित कैमिकल फैक्टरी में धमाका होने की जानकारी सामने आ रही है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के पंचमहल जिले में गुरुवार (16 दिसंबर) सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित एक कैमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


हादसे की वजह का खुलासा नहीं
जानकारी के मुताबिक, पंचमहल जिले में गुजरात फ्लूरो कैमिकल फैक्टरी है, जिसमें गुरुवार सुबह जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे के चलते फैक्टरी में मौजूद दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 अन्य बुरी तरह घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंचमहल पुलिस के मुताबिक, मामले की जानकारी मिलते ही राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि वह कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। फिलहाल, हादसे की वजह सामने नहीं आई है। 

पुलिस ने दी यह जानकारी
पंचमहल की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने बताया कि यह हादसा सुबह 10 बजे हुआ। उस दौरान प्लांट में आग लग गई, जिससे 15 कारीगर घायल हो गए। उन्हें अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर फंसे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें