हेलीकॉप्टर से लोगों को किया गया एयरलिफ्ट
- फोटो : cNN
नेपाल की राजधानी काठमांडू से 70 किमी दूर सवारियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इसमें 33 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 38 लोग घायल हैं। भारी बारिश के बाद हो रही परेशानियों के बाद सेना के जवानों की मदद से राहत कार्य चलाया गया।
सीएनएन की खबर के मुताबिक, 27 मृतकों की पहचान की जा चुकी है। अधिकारियों का मानना है कि सभी पीड़ित मिल गए हैं, इसलिए उन्होंने सर्च अभियान रोक दिया है। हालांकि, ज्यादातर घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें आर्मी की सहायता से हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नेपाल गृहमंत्रालय के प्रवक्ता चिरंजीवी के मुताबिक, बारिश में सड़कों पर फिसलन ज्यादा है। जिस रास्ते पर हादसा हुआ वहां सड़क काफी चौड़ी है, लेकिन मोड़ बेहद खतरनाक है। बारिश की वजह से पहाड़ की मिट्टी और चट्टानें भी सड़क पर आ जाती हैं। बस को मोड़ते समय ये हादसा हुआ।