फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जासूसी और युद्ध में होता आया है चमगादड़, बिल्ली और पक्षियों का इस्तेमाल

Sun, 05 May 2019 02:30 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
दुनियाभर के देश जासूसी के लिए तरह-तरह के पैंतरे आजमाते हैं। कोई इसके लिए पहचान बदलकर किसी शख्स को संबंधित देश में भेजता है तो कोई तकनीक का सहारा लेता है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जासूसी के लिए जानवरों का इस्तेमाल भी किया जाता है। ताकि जिस देश की जासूसी की जा रही है, उसे कोई शक ना हो, इसके लिए बकायदा उस जानवर को प्रशिक्षण तक दिया जाता है।

नॉर्वे में एक व्हेल के मिलने के बाद ये मुद्दा एक बार फिर उठ गया है। यहां के विशेषज्ञों का मानना है कि देश के किनारे पर आई एक सफेद व्हेल रूसी जासूस हो सकती है। ऐसा इसलिए कहा गया क्योंकि व्हेल के शरीर पर एक खास तरह का पट्टा लगा हुआ था। इन विशेषज्ञों का मानना है कि ये संभव है कि व्हेल को रूसी नौसेना ने प्रशिक्षण दिया हो। इस व्हेल पर एक गोप्रो कैमरा होल्डर के साथ रूसी शहर और सेंट पीटर्सबर्ग की ओर इशारा करने वाला एक लेबल चस्पा था। इसी क्षेत्र में रूसी नौसेना का एक अड्डा भी है।

लेकिन जासूसी के लिए जानवरों का इस्तेमाल करना कोई नई बात नहीं है। ऐसा काफी लंबे समय से होता आया है-
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

सोनार डॉल्फिन

अमेरिका काफी लंबे समय से सोनार डॉल्फिन का जासूसी के लिए इस्तेमाल करते आया है। इनका इस्तेमाल पानी के नीचे छिपी खदानों की खोज के लिए भी किया जाता है, जो जहाजों के लिए खतरा होती हैं। इसके अलावा अमेरिका समुद्री तटों की चौकसी और सुरक्षा के लिए भी इनका इस्तेमाल कर रहा है।

इन डॉल्फिन का इस्तेमाल अमेरिका इसलिए करता है क्योंकि ये काफी बुद्धिमान होती हैं और कम समय में ही प्रशिक्षित हो जाती हैं। ये किसी बाहरी व्यक्ति का समुद्र में आसानी से पता भी लगा लेती हैं। जिससे नौसेना को वक्त रहते सूचना मिल जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

सीगल और पनडुब्बी

ब्रिटेन की नौसेना इस बात को स्वीकार कर चुकी है कि प्रथम विश्व युद्ध के समय उसने जर्मनी की पनडुब्बियों का पता लगाने के लिए सीगल पक्षियों का इस्तेमाल किया था। खाना जारी करने के लिए ब्रिटेन अपनी खुद की पनडुब्बियां भी भेजता था। ये पक्षी खाने का पता लगाकर पनडुब्बियों का पीछा करते थे।

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

कबूतर का मिसाइलों में इस्तेमाल

साल 1943 में अमेरिकी सेना ने नाजियों को निशाना बनाने के लिए कबूतर स्टीर मिसाइल के बनाने से पहले साइकोलॉजिस्ट बीएफ स्किनर को मंजूरी दी थी। ट्रायल के दौरान, इन कबूतरों को एयर टू ग्राउंड पेलिकन मिसाइल के केसिंग में रखा गया। इसमें एक तरह की खिड़की भी थी। इसमें कबूतरों को विभिन्न दिशाओं में अपना सिर हिलाने का प्रशिक्षण भी दिया गय। इस प्रोजेक्ट में काफी सफलता मिली लेकिन बाद में इसे इस्तेमाल नहीं किया गया।
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

टाइम बम में चमगादड़ का इस्तेमाल

दूसरे विश्व युद्ध के समय अमेरिकी सेना ने टाइम बम को ले जाने के लिए चमगादड़ का इस्तेमाल किया था। ताकि जपान में विभिन्न लक्ष्यों पर छोटा निशाना साधा जा सके। ट्रायल के दौरान चमगादड़ों को गिराया भी गया। वे लक्षित ठिकानों पर घूमते थे और फिर वापस चले जाते थे। हालांकि बादमें चमगादड़ बमों का कभी इस्तेमाल नहीं किया गया।
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

जासूसी के लिए बिल्ली का इस्तेमाल

शीत युद्ध के समय अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए ने क्रेमलिन और सोवियन दूतावास में जासूसी के लिए बिल्लियों का इस्तेमाल करने की योजना बनाई थी। बिल्लियों के कानों में माइक्रोफोन लगाए गए और उनके सिर पर रेडियो ट्रांसमीटर लगाया गया था। ट्रायल के लिए वाशिंगटन डीसी स्थित सोविय कंपाउंड में एक बिल्ली को भेजा गया लेकिन वह एक टैक्सी के पीछे भागने लगी। ये प्रोजेक्ट एक करोड़ डॉलर का था, लेकिन इसपर दोबारा फिर कभी काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

खाड़ी युद्ध के दौरान मुर्गी का इस्तेमाल

अमेरिका ने प्रथम खाड़ी युद्ध के समय जहरीली गैसों का पता लगाने के लिए मुर्गियों का इस्तेमाल करने की योजना बनाई थी। इस प्रोजेक्ट का नाम 'पोल्ट्री केमिकल कन्फर्मेशन डिवाइस' रखा गया। लेकिन ये परियोजना फेल रही। क्योंकि कुवैत पहुंचते ही अधिकतर मुर्गयां मर गईं। 

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

सील मछलियां

सील मछलियां कम रोशनी में भी देख सकती हैं और पानी के अंदर भी सुन सकती हैं। अमेरिकी नौसेना इन मछलियों का इस्तेमाल बंदरगाहों और खुले समुद्र में विभिन्न उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करती हैं। ये समुद्र में अनधिकृत तैराकों और गोताखोरों को पकड़ने में मदद करती हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next