फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशनसीबी: मंसूर ने किया 33 बार हज व 10 बार उमरा, फिर जताई हज पर जाने की ख्वाहिश

Thu, 12 Jul 2018 02:24 AM IST
इकराम वारि , अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

वे लोग बहुत ही खुशनसीब होते हैं, जो अपनी जिंदगी में एक बार अल्लाह का घर (मक्का) देख लेते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें बार-बार घर देखने की ख्वाहिश होती है। इन्हीं में एक हैं शहर की शमशाद मार्केट में रहने वाले मोहम्मद मंसूर (81), जो एक-दो बार नहीं, बल्कि अब तक 33 बार हज और 10 बार उमरा कर चुके हैं। जानकारों का दावा है कि वे देश में सबसे ज्यादा बार हज यात्रा करने वाले शख्स हैं। हाजी मंसूर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अकाउंट सेक्शन से वर्ष 1998 में रिटायर हुए थे। 

विज्ञापन

 
पहली बार 1962 में की थी हज
वर्ष 1937 में जन्मे मोहम्मद मंसूर ने वर्ष 1962 में पानी के जहाज से पहली बार हज यात्रा की थी। सात बार पानी के जहाज से वे हज यात्रा पर जा चुके हैं। इसके बाद वर्ष 1984 में शुरू हुई हवाई जहाज से हज करने गए। लगातार 25 बार हज किया। इसके बाद वे एक-दो वर्ष के अंतराल में हज पर गए। इस दौरान 10 बार उमरा करने भी गए। अंतिम बार वर्ष 2010 में हज पर गए थे। कुल मिलाकर अपनी 81 वर्ष की जिंदगी में 43 बार सऊदी अरब गए। अभी भी हज यात्रा पर फिर जाने की उनकी दिली ख्वाहिश है।

दुआ लेने वालों की लगी रहती है भीड़
मोहम्मद मंसूर से मिलने के लिए भीड़ लगी रहती है। घर ही नहीं, मस्जिद के बाहर उनसे दुआ लेने वालों की भीड़ लगी रहती है। दुआएं हासिल करने के लिए जब उनसे घर पर आने के लिए अनुरोध किया जाता है, तो वह खुशी-खुशी राजी हो जाते हैं। 
विज्ञापन


सात बार दूसरे के नाम पर हज
हाजी मंसूर दूसरे के नाम पर सात बार हज कर चुके हैं। इसे ‘हज-ए-बदल’ कहा जाता है। इसमें कोई शख्स किसी और के नाम से हज करता है। इसके तहत उन व्यक्तियों के नाम पर भी हज यात्रा की जा सकती है जो इस दुनिया को छोड़ चुके हैं। दूसरे के नाम पर हज वही कर सकता है, जो पहले अपने खर्चे से हज कर चुका हो।

वैसे तो इसका कोई पुख्ता हिसाब मौजूद नहीं है पर अपनी जानकारी के मुताबिक दावे के साथ कह सकता हूं कि देश में सबसे ज्यादा बार हज यात्रा पर जाने वाले व्यक्ति हाजी मंसूर ही हैं।
विज्ञापन

तौफीक अहमद खान, सचिव, लब्बैक हज सोसाइटी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें