फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Youth Parliament: विकसित भारत युवा संसद का एक अप्रैल से आगाज; देश के 108 युवा प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा

Sun, 30 Mar 2025 06:26 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तीन दिवसीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किया जाएगा। इसका आयोजन केंद्रीय युवा और खेल मामलों का मंत्रालय करता है। मनसुख मांडविया के इस मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा, एक से तीन अप्रैल तक देशभर से आए 108 प्रतिभागियों के बीच स्पर्धा होगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के तत्वावधान में होने वाले विशेष आयोजन- विकसित भारत युवा संसद का एक अप्रैल से आगाज होगा। इसमें देश के 108 युवा प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। केंद्रीय युवा और खेल मामलों के मंत्रालय ने बताया कि विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का राष्ट्रीय राउंड 1 से 3 अप्रैल तक होगा। इसमें प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से शीर्ष तीन उम्मीदवार एक साथ आएंगे।
विज्ञापन


युवा प्रतिभागियों के बीच किन मुद्दों पर होगी चर्चा
कुल 108 युवा प्रतिभागियों के बीच 'एक देश एक चुनाव', विकसित भारत पर प्रश्नकाल जैसी उच्च स्तरीय चर्चाओं में भाग लेंगे। समापन के समय एक प्रस्ताव लाया जाएगा। संसद के एक वरिष्ठ सदस्य मास्टरक्लास का आयोजन करेंगे, जहां युवाओं को आवश्यक भाषण और नेतृत्व कौशल सिखाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- विकसित भारत युवा संसद महोत्सव: 240 युवा विधान भवन में देंगे भाषण, अध्यक्ष बोले-सीएम योगी मैनेजमेंट के शिल्पकार
विज्ञापन
विज्ञापन


संसदीय कार्यवाही देखने का अवसर, पीएम संग्रहालय भी जाएंगे
राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में शरीक होने वाले युवाओं को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही में भाग लेने से शासन के बारे में सीधी जानकारी मिलेगी। ये युवा भारत की राजनीतिक यात्रा और नेतृत्व की कहानियों के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगे। योजना के मुताबिक इन्हें पीएम संग्रहालय का दौरा भी कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें- UP: विधानसभा में गूंजी कनक और सोना की आवाज...मुख्यमंत्री योगी के सामने छात्राओं ने रखे संविधान पर विचार



संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें